बिना नाम लिए ही कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर किया वार, कहा-चेहरा बदल देने से खत्म हो जाएगा आंदोलन
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग चेहरा बनाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग चेहरा बनाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा। बिना अरविंद केजरीवाल का नाम लिए ही उन्होंने इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया। कुमार विश्वास ने कहा कि 'हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे मजबूत सिपाही हैं। आप के कार्यकर्ता अनुशासन से चलते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को खत्म करने का तरीका है कि आंदोलन को चेहरे में बदल दो, यह समाप्त हो जाएगा।'
अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक वार करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि पहले नंबर पर देश रखना चाहिए, दूसरे नंबर पर पार्टी और तीसरे नंबर पर नेता को। आम आदमी पार्टी के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मैं अभिमन्यु हूं, हत्या में भी मेरी विजय है।
उन्होंने विपक्षियों को भी नहीं छोड़ा और आप छोड़ने के मुद्दे पर कहा कि लोग आरोप लगाते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां तो अंधेरा है, वहां कैसे स्वराज का दीपक जलेगा। उन्होंने खुद को किनारे किए जाने पर कहा कि मैं महीनों से बोला नहीं हूं, क्योंकि पीएसी की बैठक नहीं हुई। नेशनल काउंसिल की बैठक हुई, लेकिन उसमें मेरा नाम नहीं था। उन्होंने एक के बाद एक कर पार्टी के मुखिया पर हमला बोला। उनकी बातों में उनका रोष साफ तौर पर दिख रहा था।












Click it and Unblock the Notifications