‘आप’ में कल हो सकता है दो फाड़, निकलेंगे भूषण-यादव

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब यह लगभग तय है कि आम आदमी पार्टी (आप) से प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव का कल (शनिवार) को पत्ता साफ कर दिया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि कल आप का दो फाड़ हो जाएगा।

AAP is heading for break-up

माना जा रहा है कि आप की कल होने वाले नेशनल काउंसिल की बैठक में भूषण और यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी निकाला जा सकता है। इन दोनों के खिलाफ मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास और आशीष खेतान ने गुरुवार को कई ट्वीट किए। उधर, यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि वे केजरीवाल को पार्टी के संयोजक पद से हटाना नहीं चाहते।

कत्ल करेंगे केजरीवाल

अब सवाल यह है कि आप यहां से कहां जाएगी। किस-किस को कत्ल करेंगे केजरीवाल। जानकार कह रहे हैं कि उनमें हिम्मत नहीं है कि वे मयंक गांधी को बाहर निकाल सकें। राजनीतिक विशलेषक कहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा की घटिया व परंपरागत राजनीति से उबे करोड़ों लोगों का तन मन धन लगा, दुआएं मिलीं, आशीर्वाद और प्यार मिला, अलग-अलग किस्म की क्रांतिकारी धाराएं एकजुट हुईं तब जाकर सबमिलाकर आम आदमी पार्टी नामक परिघटना तैयार होती है। इसलिए केजरीवाल को समझना होगा कि उनकी वजह से ही नहीं आप को कारण 67सीटें मिलीं। ये सब कुछ एक बड़ी परिघटना का हिस्सा है।

कलह ही कलह

जानकारों का कहना है कि आप में ताजा कलह उसके लिए बहुत भारी पड़ने वाली है। पार्टी की इमेज को मिट्टी में मिल ही रही है।

आप में कुश्ती

इससे पहले आप की महाराष्ट्र इकाई की नेता अंजली दमानिया के अचानक से पार्टी को छोड़ने से आप में संकट गहरा गया था। तब से ही आप में जमकर कुश्ती हो रही हैं। अब नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वरिष्ठ नेता मयंक गांधी ने कुछ समय पहले सार्वजनिक तौर पर योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+