भाजपा पर आम आदमी पार्टी का हमला, कहा- अब महाराष्ट्र में भी जंगलराज
कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से एनसीआरबी के आंकड़े सामने आए हैं उसका हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर, उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी भाजपा का जंगल राज। भाजपा वाले इसलिएही कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।
दरअसल एनसीआरबी का जो आंकड़ा सामना आया है उसके अनुसार 2022 में दंगों के मामले में देश में महाराष्ट्र पहले पायदान पर रहा है। जबकि मर्डर और के मामलों में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक कार्टून भी शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि पीएम मोदी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मेडल पहना रहे हैं। इसमे शिंदे कहते हैं इसमे आपके इस चेले का पूरा सहयोग रहा है।
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 2022 में हत्या के कुल 2295 मामले सामने। इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले, बिहार दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे पायदान पर है।
वहीं बलात्कार के मामले में पहले पायदान पर राजस्थान, दूसरे पायदान पर मध्य प्रदेश, तीसरे पायदान पर उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र चौथे पायदान पर है। महाराष्ट्र में रेप के कुल 2904 मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र में 2022 में कुल 374038 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 2021 में यह संख्या 367218, 2020 में 394017 थी। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार आईपीसी की धारा 147 से 151 के तहत दर्ज किए गए मामले 8128 हैं। ये सभी मामले दंगा और गैरकानूनी सभा से संबंधित हैं।












Click it and Unblock the Notifications