आप लड़ेगी लोकसभा की 350 सीटों पर चुनाव

AAP gears up LS poll preparations, constitutes state level coordination committee
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित कामयाबी के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने सियासी लिहाज से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए समन्वय समिति तथा 'प्रदेश सचिवालय' का गठन किया है। आप देश में 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं करेगी। (20:24)

राजधानी लखनऊ के कॉफी हाउस में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एक प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रदेश सचिवालय का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से संबंधी तैयारियों की देखरेख के लिए लोकसभा प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आप राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सपा अपने ही कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी और कुकृत्यों से बेनकाब हो गई है। सपा के कार्यकर्ता कभी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को मारते-पीटते हैं, तो कभी सरकारी अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी करते हैं और इंजीनियरों की पिटाई करते हैं।

उन्होंने सपा तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य की फिजा में सांप्रदायिकता का जहर घोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां मिलकर सांप्रदायिकता की राजनीति करना चाहती हैं और इसी का परिणाम है कि उप्र में 100 से अधिक दंगे हो चुके हैं।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आप ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, इसके बावजूद सर्वे में उसे 18 प्रतिशत वोट दिए जा रहे हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद यह प्रतिशत और बढ़ेगा। उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि आप देश में 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

संजय सिंह ने कहा, "उप्र विधानसभा में आपराधिक छवि वाले विधायकों की संख्या बहुत अधिक है और यही हाल संसद का भी है। संसद में 73 से अधिक ऐसे सांसद हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। ऐसे में हमारा दल एक ईमानदार विकल्प के रूप में जनता के सामने है।"

उन्होंने कहा कि आम चुनाव के लिए हर लोकसभा सीट पर नजर रखी जाएगी और इसके लिए हर लोकसभा सीट पर एक-एक प्रभारी नियुक्ति किया जा चुका है। पूरे देश में 350 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और सभी नामचीन हस्तियों और माफियाओं के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।

आप नेता ने बताया कि लोकसभा टिकट के लिए प्राप्त हो रहे आवेदनों की जांच के लिए एक प्रदेश स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का भी गठन किया गया है। यही कमेटी उम्मीदवारों की जांच कर रिपोर्ट दिल्ली पीएसी कमेटी को भेजेगी।

संजय सिंह ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और रग-रग में भ्रष्टाचार से समूचे देश के लोग परेशान हैं, इसलिए वे नए विकल्प की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+