पंजाब में AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से कुमार विश्वास का नाम गायब, उठे सवाल
पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गोवा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। कुमार विश्वास पंजाब में नहीं लेकिन गोवा में करेंगे प्रचार।
नई दिल्ली। क्या आम आदमी पार्टी में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के बड़े कुमार विश्वास का नाम गायब है। आखिर चुनाव प्रचार में कुमार विश्वास का नाम नहीं होने के बाद ऐसे कयास लगने लगे कि आखिर पार्टी में उनके नाम को लेकर कुछ सस्पेंस है क्या? हालांकि इस विवाद के सामने आते ही आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। कुमार विश्वास गोवा में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

बता दें कि पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इन चुनावों में उतरने वाले सभी सियासी दलों ने अपने चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गोवा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चौंकाने वाली बात ये रही कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में कुमार विश्वास का नाम शामिल नहीं था। हालांकि गोवा वाली लिस्ट में कुमार विश्वास का नाम शामिल है। इस बात की जानकारी संजय सिंह ने दिया है।
पंजाब के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद भगवंत मान समेत करीब 28 नाम शामिल हैं। वहीं गोवा के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आशुतोष समेत गोवा में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स का भी नाम शामिल है। भले ही पार्टी की ओर से कुमार विश्वास को लेकर किसी भी विवाद से इंकार किया गया हो लेकिन कयास लगातार लग रहे हैं कि पार्टी में कुमार विश्वास को लेकर खींचतान चल रही है। इसे भी पढ़ें:- ओपिनियन पोल: पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें, सीएम के लिए पहली पसंद अमरिंदर सिंह












Click it and Unblock the Notifications