सोमवार को AAP उम्मीदवार भरेंगे नामांकन,कांग्रेस पर लगाया वक्त बर्बाद करने का आरोप

गठबंधन के नाम पर कांग्रेस ने समय किया बर्बाद:आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं बन पाई। दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली , हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन की बात चल रही थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब आम आदमी पार्टी के बाकी बचे 6 उम्मीदवार सोमवार को नामांकन भरेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कांग्रेस पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है। गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन के नाम पर कांग्रेस ने सिर्फ समय बर्बाद किया।

 AAP candidates to file nominations on Monday, Cong wasted time: Gopal Rai

गोपाल राय ने हरियाणा के तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जिंदल को पार्टी ने फरीदाबाद से टिकट दिया है। वहीं पूर्व आईपीएल कृष्णा कुमार अग्रवाल को करनाल से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी पृथ्वीराज को आम आदमी पार्टी ने अंबाला से टिकट दिया है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में दो मेगारोड शो करेंगे।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 7 उम्मीदवार खड़ें किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+