Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब CM के शपथ समारोह में आप विधायकों को नहीं मिली बैठने की जगह

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिली।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आज कांग्रेस के अमरिंदर सिंह से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राजभवन में शपथ लिया। शपथ सामरोह के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि समारोह के दौरान उनके विधायकों को बैठने की जगह तक नहीं मिली।

 AAP alleges shabby treatment at Amarinder’s swearing-in: ‘Not even given seats’

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में उनके विधायक पंडाल के आखिरी में खड़े रहे, उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिली। अपने आरोपों को सही बताने के लिए आप ने समारोह की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। इन तस्वीरों में आप के विधायक पंडाल के आखिरी में खड़े दिखाई पड़ रहे है।

आप विधायकों की इस बेइज्जती के बाद आप के सीनियर नेता और दाखा से विधायक एचएस फूलका और भुलत्थ से विधायक और चीफ विप सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि ये कांग्रेस की राजशाही मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए आप के नुमाइंदों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया, ये पंजाब की जनता का अपमान है। हालांकि आप के आरोपों को खारिज करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे ड्रामा करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की आदत रही है, जो वो इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह में तमाम इंतजाम किए गए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक जानबूझकर वहां खड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+