9 साल के हुए आमिर खान के बेटे आजाद, बड़ी बहन इरा ने फोटो पोस्ट कर भाई के लिए कही ये बातें

नई दिल्ली। आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद राव खान आज (26 नवंबर) को 9 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने अपने बेटे का नौवां जन्मदिन भी परफेक्शन के साथ मनाया। आजाद की बर्थडे पार्टी वीडियो गेम 'माइनक्राफ्ट' की थीम पर एक्टर के पंचगनी स्थित फार्महाउस में सेलिब्रेट की गई। आजाद बड़ी बहन इरा खान ने अपने भाई के बर्थडे की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं।

9 साल के हुए आमिर के बेटे आजाद

9 साल के हुए आमिर के बेटे आजाद

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं और इन दिनों अपनी वीडियो से सुर्खियों में रहने वाली इरा खान ने आजाद के साथ अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इरा खान ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने छोटे भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक फोटो में देखा जा सकता है कि आजाद ने हरे रंग की 'माइनक्राफ्ट' टी-शर्ट और काले रंग शॉर्ट्स पहना हुआ है। इसके अलावा चेहरे पर एक कवच और हाथ में दस्ताने देखे जा सकते हैं। आजाद को पीछे से उनकी बहन इरा ने पकड़ा हुआ है।

आजाद के लिए इरा ने लिखा ये पोस्ट

आजाद के लिए इरा ने लिखा ये पोस्ट

सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। एक अन्य तस्वीर में आजाद को केक काटते और कोल्ड ड्रिंक पीते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इरा के फॉलोअर्स फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में इरा ने लिखा, 'क्यूटीपटोटी.. मुझे जैसा चाहिए था वैसे कूलेस्ट बेबी ब्रदर को जन्मदिन की बधाई।' कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भी आजाद को शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रिय आजाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

पहले भी भाई के साथ पोस्ट कर चुकी हैं फोटो

पहले भी भाई के साथ पोस्ट कर चुकी हैं फोटो

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ईरा ने आजाद संग तस्वीर शेयर की हो, वो इससे पहले भी कई बार उनके साथ फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। पिछले साल आजाद के बर्थडे पर इरा ने अपने भाई के लिए एक प्यारा से पोस्ट शेयर किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने आजाद को 'क्यूटनेस का बॉल' कहा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि तुम मेरी क्यूटनेस की बॉल हो, हैप्पी बर्थडे, आजाद। आजाद तुम बहुत कूल हो, मैं तुम्हें और अच्छे से जानने का इंतजार कर रही हूं। बता दें कि इरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

पिता आमिर खान के फिटनेस कोच को डेट कर रही हैं इरा?

पिता आमिर खान के फिटनेस कोच को डेट कर रही हैं इरा?

बता दें कि कुछ महीने पहले इरा ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन से पीड़ित हैं। वह इसका इलाज भी करा रही हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि इरा अपने पिता के फिटनेस कोच नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नुपुर शिखारे इरा के पिता और अभिनेता आमिर खान को ट्रेन करते हैं। वहीं अगर नुपुर के सोशल मीडिया पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि इरा भी नुपुर से ट्रेनिंग ले रही हैं। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, इरा और नुपुर कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। दोनों आमिर खान के महाबलेश्वर स्थित फार्महाउस पर भी छुट्टियां बिताने जा चुके हैं। दोनों ही अपने करीबी दोस्तों के साथ लगभग हर त्योहार साथ में मनाते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं इरा? यहां देखिए दोनों की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+