क्या पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं इरा? यहां देखिए दोनों की तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने डिप्रेशन में होने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद इरा ने ये भी कहा कि वह यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इसपर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी थी। अब एक बार फिर इरा सुर्खियों में हैं। दरअसल इरा खान ने कभी भी अपनी डेटिंग लाइफ को दुनिया से नहीं छिपाया है। उनका बीते साल 2019 में मिशाल क्रिप्लानी के साथ ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब खबर है कि इरा को अपना नया प्यार मिल गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इरा फिटनेस कोच नुपुर शिखारे को डेट कर रही हैं।

Recommended Video

    Ira Khan: क्या Aamir Khan की बेटी Ira कर रही हैं Fitness Coach Nupur को डेट ? । वनइंडिया हिंदी
    आमिर खान को ट्रेन करते हैं नुपुर

    आमिर खान को ट्रेन करते हैं नुपुर

    रिपोर्ट्स की मानें तो नुपुर शिखारे इरा के पिता और अभिनेता आमिर खान को ट्रेन करते हैं। वहीं अगर नुपुर के सोशल मीडिया पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि इरा भी नुपुर से ट्रेनिंग ले रही हैं। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, इरा और नुपुर कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। दोनों आमिर खान के महाबलेश्वर स्थित फार्महाउस पर भी छुट्टियां बिताने जा चुके हैं। दोनों ही अपने करीबी दोस्तों के साथ लगभग हर त्योहार साथ में मनाते हैं।

    इरा नुपुर को मां से मिलवा चुकी हैं

    इरा नुपुर को मां से मिलवा चुकी हैं

    यहां तक कि इरा अपनी मां रीना दत्ता से भी नुपुर को मिलवा चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो इरा और नुपुर एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं। नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लोगों को दिवाली की बधाई दी थी। जिसमें पहली तस्वीर में वह इरा के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में नुपुर अपनी मां के साथ बैठे हैं। इसके अलावा नुपुर ने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। किसी में वह साथ में ब्रेकफास्ट कर रहे हैं, तो किसी में साथ में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

    पिता के साथ बिता रहीं वक्त

    पिता के साथ बिता रहीं वक्त

    आपको बता दें आमिर खान के अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से दो बच्चे हैं। इनके नाम इरा और जुनैद खान हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हालांकि खबर ये भी है कि इरा फिलहाल अपने पिता आमिर खान के साथ कुछ वक्त बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की फिल्म सूरज पर मंगल भारी को रिलीज किया गया है। इस फिल्‍म को देखने इरा अपने पिता आमिर खान के साथ पहुंची थीं। दोनों ने मीडिया के सामने एक साथ कई पोज भी दिए। इरा पिता के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं आमिर ने मीडिया से कहा था कि वह लंबे अरसे बाद बिग स्क्रीन पर फिल्म देखने का मजा लेने आए हैं।

    तो क्या बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी हुए थे इस गंभीर बीमारी के शिकार?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+