कंगना रनौत बोलीं- इस डर से अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी मुझे करते हैं गुपचुप फोन

मुंबई। मशहूर फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। अक्सर ही उनके बयान विवादों में भी रहते हैं। अब उनका एक और बयान चर्चा में आ गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में मूवी माफिया का बहुत ज्यादा खौफ है। ये खौफ ना सिर्फ छोटे कलाकारों बल्कि अक्षय कुमार जैसे स्टार अभिनेताओं को भी है। ऐसे में ये लोग मेरी खुलकर तारीफ नहीं करते हैं।

किस बात पर कंगना ने कही मूवी माफिया की बात

किस बात पर कंगना ने कही मूवी माफिया की बात

राइटर अनिरुद्ध गुहा के ट्विटर पर लिखा था कि बॉलीवुड में मुखबृर होकर बोलना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक हम निश्चित की एक असाधारण और पीढ़ी में एक बार होने वाली एक्ट्रेस कह सकते हैं। इसके जवाब में कंगना ने लिखा- ये बात सही है कि बॅालीवुड में खुलकर बोलना मुश्किल है। यहां तो इतनी शत्रुता रखी जाती है कि मेरी तारीफ करना भी किसी को मुश्किल में डाल सकता है।

अक्षय कुमार तक ने खुलकर तारीफ नहीं की, चुपचाप फोन किया

अक्षय कुमार तक ने खुलकर तारीफ नहीं की, चुपचाप फोन किया

कंगना ने आगे लिखा- बॉलीवुड खुलकर मेरी तारीफ करने में डरता है। इससे लोग मुश्किल में पड़ते हैं। मुझे बहुत से सीक्रेट कॉल और मैसेज आए हैं। जिसमें अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स भी शामिल हैं। इन सभी ने मेरी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर देखर मेरे काम की तारीफ की है। लेकिन मूवी माफिया के आंतक की वजह से ये लोग आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण की फिल्म की तरह ये लोग मेरी फिल्म की खुले मंच से तारीफ नहीं कर सकते हैं।

कंगना रनौत लगातार देती रहती हैं बयान

कंगना रनौत लगातार देती रहती हैं बयान

कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ही एक और ट्वीट में कहा कि कला से जुड़ी इंडस्ट्री को ऑब्जेक्टिव ही रहना चाहिए, पावर और राजनीति में इसे नहीं शामिल होना चाहिए। बता दें कि कंगना रनौत लगाता फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति को लेकर बयान देती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर, आलिया भट्ट्, दीपिका पादुकोण, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और कई सितारों को वो नाम लेकर भला बुरा कह चुकी हैं। वहीं राजनीति में वो भाजपा के पक्ष में बोलती हैं। भाजपा या नरेंद्र मोदी आलोचना करने वालों से वो नाराज रहती हैं।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की ग्लैमरस तस्वीरों ने मचाई हलचल, टैटू खींच रहा ध्यान, शेयर करते ही हुईं वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+