'आप' का दावा मोदी की रैली का दिल्ली पर असर नहीं

'आप' नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि सर्वे का आधा पोल दिल्ली में मोदी की रैली के बाद आया है। जिससे पता चलता है कि कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले लोग 'आप' को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सर्वे के अनुसार 'आप' 33 सीटों पर आगे है।जिससे कि पार्टी को आने वाले चुनाव में 21 सीटों पर जीत का भरोसा है।
इस बारे में अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हमारी पार्टी 33 फीसदी सीटों पर आगे है, इसके अलावा 21 फीसदी सीटें ऐसी हैं जिनमें 'आप' कुछ ही पीछे है। इसलिए हमें उम्मीद है कि हम लगभग 45 सीटें जीतने में कामयाब रहेंगे।
आप का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में लड़ाई ईमानदारी और बेइमानी के बीच है, जनता बदलाव चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications