केजरीवाल बोले- AAP के पास नहीं है चुनाव लड़ने के लिए पैसा, दिखा दूंगा बैंक अकाउंट

पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। गोवा में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब डेढ़ साल तक सरकार चलाने के बावजूद उनके पास इतना पैसा नहीं है जिससे चुनाव लड़ा जा सके।

arvind kejriwal

अनुसूचित जाति और जनजाति के एक समूह की सभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपको अपना बैंक अकाउंट दिखा सकता हूं, यहां तक कि पार्टी के पास भी पैसा नहीं है।'

'AAP सबके लिए एक प्लेटफॉर्म है'
दिल्ली के सीएम के बयान से इतर देखें तो आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गोवा में पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। केजरीवाल ने कहा, 'जब हमने दिल्ली में चुनाव में उतरे तो यह वहां की जनता थी जिसने चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी सभी के लिए अपना बेहतर भविष्य बनाने के लिए लड़ने का एक प्लेटफॉर्म है।'

उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसी स्थिति ही गोवा में भी होगी, जहां राज्य की जनता चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि अगर AAP गोवा में चुनाव जीतती है तो वहां 'हाई कमान' कल्चर नहीं होगा।

'जनता तय करेगी घोषणा पत्र'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'गोवा में गावों का शासन होगा। यही वजह है कि गोवा का चुनावी घोषणा पत्र गावों से तैयार हो रहा है। मैं घोषणा पत्र नहीं बताऊंगा, यह गोवा को खुद तय करना है।' केजरीवाल ने गोवा की यात्रा वहां के चुनावी मुद्दों को परखने के लिए की है।

'नेताओं की वजह से चल रहा है ड्रग्स का धंधा'
ड्रग्स की समस्या पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार चाहे तो एक घंटे में ड्रग्स की समस्या सुलझ सकती है। केजरीवाल ने कहा, 'ड्रग्स माफिया, पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से ही यह काला कारोबार चल रहा है। पुलिस के जरिए नेताओं को पैसा दिया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+