'आप' के साथ केजरीवाल ने खाई कसमें

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव से पहले इसे प्रचार करने का तरीका कहें या फिर खुद को ईमानदार साबित करने की कोशिश। जी हां, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईमानदार बने रहने की प्रतिज्ञा लिखे एफिडेविट जनता के बीच बांटे, जिसकी नोटरी भी हो चुकी है। 'आप' के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे जनता उन्‍हें गंभीरता से लेगी।

गौर हो कि चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। अभी कुछ ही समय पहले पार्टी ने अपने मुख्‍यमंत्री प्रत्‍याशी की घोषणा कर की थी। इस पद के लिए अरविंद केजरीवाल का नाम आगे किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इस बार के चुनाव में 47 सीटें जीतने का मकसद लेकर चल रहे हैं। अभी हाल ही में आये चुनावी सर्वे बताते हैं कि दिल्‍ली में 'आप' कम से कम 10 सीटें लेकर जरूर आएगी। मतलब 'आप' की मदद के बिना दिल्‍ली में सरकार नहीं बनेगी।

अब यह तो वक्‍त ही बताएगा कि केजरीवाल की पार्टी का यह चुनावी स्‍टंट कितना काम आएगा लेकिन भ्रष्‍टाचार के खिलाफ किये गये विरोध प्रदर्शन और दिल्‍ली की आम जनता के बीच अपनी मौजूदगी ने पार्टी को यहां चर्चित कर दिया है और दिल्‍लीवासी इसे एक नये राजनीतिक विकल्‍प के रूप में देखने लगे हैं।

देखें आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले भावी विधायकों ने क्‍या क्‍या प्रतिज्ञाएं की हैं-

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले विधायकों ने एफिडेविट पर लिखा है कि हम चुनाव जीतने के बाद अपने लिए सरकारी गाड़ी की मांग नहीं करेंगे। उनका कहना है कि एक विधायक को मिलने वाली सभी विलासिताओं का वह त्‍याग करेंगे। पार्टी ने यह कदम शायद यह सोंचकर उठाया है कि राजनेताओं की यात्रा पर सरकार काफी पैसे खर्च करती है।

विधायक बंगले नहीं लेंगे

विधायक बंगले नहीं लेंगे

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह सरकार से बंगलों की मांग नहीं करेंगे और आम आदमी की तरह ही जीवन गुजारेंगे।

पार्टी विधायकों को सुरक्षा नहीं चाहिए

पार्टी विधायकों को सुरक्षा नहीं चाहिए

केजरीवाल के कार्यकर्ता और विधायक पद के प्रत्‍याशी सुरक्षाकर्मियों की मांग नहीं करेंगे। केजरीवाल ने इंटरव्‍यू में कहा था कि हम वीआईपी कल्‍चर का विरोध करते हैं। इसलिए यह सब नहीं चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

'आप' के कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की है कि अगर वह जनता से किये हुए वादों को पूरा न करें तो जनता उन्‍हें कोर्ट में घसीटे। वहीं केजरीवाल पहले भी कह चुके हैं कि जो भी लोग भ्रष्‍ट होंगे वह उन्‍हें खुद से अलग कर देंगे।

लोकसभा चुनाव में भूमिका

लोकसभा चुनाव में भूमिका

अभी देश के लोकसभा चुनावों में सात महीने का वक्‍त है और पार्टी ने आम चुनावों को लेकर अपना एजेंडा क्‍लीयर नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+