164 करोड़ की संपत्ति का मालिक है आम आदमी पार्टी का ये राज्यसभा उम्मीदवार

Recommended Video

    Aam Aadmi Party के Rajya Sabha Candidate Sushil Gupta हैं अरबपति, know full detail । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज राज्यसभा के लिए अपने तीनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने सुशील गुप्ता और नवीन गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को राज्यसभा का टिकट दिया है। सुशील गुप्ता कारोबारी हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। सुशील गुप्ता द्वारा सौंपे शपथ पत्र के मुताबिक उनकी पत्नी के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है। आइए जानते हैं आम आदमी पार्टा के इस करोड़पति उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति है।

    164 करोड़ संपत्ति

    164 करोड़ संपत्ति

    एडीआर से जुड़ी वेबसाइट myneta.info के मुताबिक साल 2013 में सुशील गुप्ता 164 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। इसमें से 30 करोड़ रुपये उनके पास नकद में थे जबकि उनकी पत्नी के नाम से कई बैंक खातों में लाखों रुपये जमा थे। सुशील गुप्ता और उनकी पत्नी ने बॉन्ड और शयर मार्केट में 2 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इसके अलावा अन्य कई कंपनियों में करोड़ो जमा है।

    61 करोड़ पर्सनल लोन दिए

    61 करोड़ पर्सनल लोन दिए

    सुशील गुप्ता और उनकी पत्नी ने 61 करोड़ रुपये एडवांस और पर्सनल लोन के तौर पर दिए हैं। वहीं उनके पास जो कारें हैं उसकी कीमत 43 लाख रुपये हैं। अगर गहनों की बात करें तो सुशील गुप्ता की पत्नी के पास 42 लाख रुपये के आभूषण हैं। इसके अलावा इनके खेती योग्य काफी जमीन है जिसमें 5 करोड़, 1.40 करोड़, 1.31 करोड़ के तीन प्लाट भी शामिल हैं।

    11 जगहों पर है घर

    11 जगहों पर है घर

    चार साल पहले चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामें में सुशील गुप्ता ने बताया कि उनके पास कुल 11 घर हैं और वे कुल 41.7 करोड़ की मूल्य की जमीन के मालिक हैं। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को सुशील गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दिए जाने का ऐलान करते हुए बताया कि सुशील गुप्ता दिल्ली और हरियाणा में कुल 14 चैरिटबल स्कूल चलाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+