‘आप’ का भेदभाव, मांगा सुषमा का इस्तीफा, छोड़ा राजे को
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। एक के बाद एक विवादों में फंसती जा रही आम आदमी पार्टी(आप) ने शनिवार को सुषमा स्वराज के आवास पर प्रदर्शन किया। आप के कार्यर्ताओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आवास के बाहर तगड़ा प्रदर्शन किया। आप के नेता और कार्यकर्ता स्वराज के इस्तीफे की मांग कर रहे थे ललित मोदी से उनके कथित संबंधों के कारण। पर ये वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मां नहीं कर रहे थे।

नहीं मांगा राजे का इस्तीफा
हालांकि राजे के ऊपर तो ललित मोदी से कथित संबंधों के तमाम आरोप लग रहे हैं। आप की तरफ से राजे का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया, ये भी हैरानी की बात है।
बड़ा नेता नहीं
आप के शनिवार के प्रदर्शन में कोई भी नामवर नेता नहीं था। बहुत ही अनाम और अज्ञात नेता थे प्रदर्शनकारी के रूप में। जानकारों ने बताया कि चूंकि आप के सारे प्रदर्शन करने वाले नेता तो अब सरकार में आ गए या कोई पद कोई संभालने लगे तो उनके पास प्रदर्शन करने वाले नेता तो वैसे भी नहीं रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी वहां पर ना होने के कारण बहुत से नेता नहीं आए।












Click it and Unblock the Notifications