आप विधायक राखी बिड़ला को नहीं पता उन्हें स्कॉर्पियो किसने उपहार में दी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला एक नये विवाद में फंस गयी हैं। राखी को उपहार में स्कॉर्पियों कार मिली है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उन्हें यह नहीं पता कि यह उपहार उन्हें किसने दिया है।

दिल्ली में आप विधायकों को जिस तरह से महंगे-महंगे उपहार मिलना शुरु हो गये हैं। दरअसल राखी बिड़ला ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें उन्हें एक पंडाल सजाकर उन्हें स्कॉर्पियों कार उपहार में सौंपी गयी।
राखी की इस पार्टी में जमकर बवाल भी हुआ, नौबत यहां तक आ गयी कि इस पार्टी का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पार्टी में जमकर हंगामा हुआ। आपको बता दें कि इस पार्टी में दिल्ली के विधायक रितुराज भी मौजूद थे। पार्टी में राखी और रितुराज ने जमक डांस किया।
दरअसल जब यह पार्टी चल रही थी तो इस पार्टी में वो लोग भी आ गये जो कुछ दिनों से दिल्ली में हुए हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे थे। लेकिन पार्टी में पड़े इस खलल को विधायक रितुराज और राखी बिड़ला को बर्दाश्त नहीं हुई और लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई।
राखी बिड़लान की पार्टी में हुए इस पूरे बवाल की घटना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगोलपुरी थानें में इस मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।












Click it and Unblock the Notifications