जयराम का यू-टर्न, कहा 'आप' का कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं

जयराम रमेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि एक मंच है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप एक विरोध प्रदर्शन है, पार्टी नहीं। आम आदमी पार्टी की प्रशंसा करने के बाद कांग्रेस के भीतर से जयराम रमेश के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे थे।
जयराम रमेश ने यहां तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी के कारण देश में अराजकता फैल सकती है। पार्टी की नाराजगी के बाद जयराम के सूर बदल गए है। अब उनका मानना है कि कांग्रेस और 'आप' की तुलना नहीं का जा सकती।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने आम आदमी पार्टी की तारिफ करते हुए उससे नसीहत लोेने की सीख दी है। उन्होंने कहा था कि अगर सा ही चलता रहा तो कांग्रेस और भाजपा अतीत बन जाएगी। जयराम के इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications