Aaj ki Taja Khabar LIVE: राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने दिया मंत्री पद से पहले इस्तीफा
Aaj ke Taja Samachar Live Updates: बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषियों की रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है और शीतलहर की वजह से लोग घरों के अंदर भी कांप रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते दिल्ली आने-जाने वाली 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने दिया इस्तीफा
राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि टीटी महज आठ दिन पहले ही सीएम भजनलाल सरकार के कैबिनेट में शामिल किए गए थे।
मणिपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग
सीमावर्ती शहर मोरेह में सुरक्षाबलों और विद्रोह कर रहे लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थल पर अतिरक्ति बलों की तैनाती की जा रही है। इस बीच मोरेह में तनाव की स्थिति देखते हुए स्थानी प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है।
पीएम मोदी ने दी शेख हसीना को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए उनकी जीत पर बधाई दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, "मैं चुनावों के सफल आचरण के लिए बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
गुजरात में ईडी की एक्शन
कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में हाई प्रेशर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में प्रवर्तन निदेशालय ने अनंतिम रूप से गुजरात के जिला अंजार में स्थित 37.39 करोड़ रुपए के भूमि पार्सल के रूप में 45.23 करोड़ रुपए की चार अचल संपत्तियों और एसोसिएट के प्रमोटर निदेशकों के मुंबई के बांद्रा में स्थित 7.84 करोड़ रुपये के तीन फ्लैटों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
'भारत न्याय यात्रा' पर BJP का तंज
पटना (बिहार): 'भारत न्याय यात्रा' पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "क्या फर्क पड़ता है चाहे राहुल गांधी बिहार आ जाए या नीतीश जी, लालू जी...इनसे बिहार में कुछ फर्क पड़ना है क्या? राहुल गांधी पहले अपने आपको विकसित कर ले फिर भारत विकसित की बात करें.."
सलमान खान के घर में घुसने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
महाराष्ट्र में सलमान खान के अर्पिता फार्म हाउस में घुसने की कोशिश करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पनवेल तालुका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली सियासी परीक्षा में फेल हुई भाजपा, करणपुर उपचुनाव नतीजों पर बोले गहलोत
करणपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 12 हजार 570 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कुन्नर को बधाई दी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली सियासी परीक्षा में फेल हुई है।
AAP और कांग्रेस की बैठक जारी, सीटों के बंटवारे पर हो रही चर्चा
दिल्ली में AAP और कांग्रेस की बैठक जारी है। बैठक में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल है। कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद इंडिया गठंबधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी, मालदीव के हाई कमिश्नर की विदाई
मालदीव के मंत्रियों की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने काफी सख्त रूख अपना लिया है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के हाई कमिश्नर को सिर्फ पांच मिनट में ही विदेश मंत्रालय से जाने के लिए कह दिया।
बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषियों की रिहाई का आदेश निरस्त
बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषियों की रिहाई का आदेश निरस्त कर दिया है।
श्री करणपुर उपचुनाव में मतगणना जारी, भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह आगे
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की श्री करणपुर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर दूसरे नंबर पर हैं।
More From
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications