Boycott Maldives: मालदीव के राजदूत की 5 मिनट में विदेश मंत्रालय से विदाई, देने पहुंचे थे सफाई

India-Maldives Boycott News: मालदीव के मंत्रियों की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने काफी सख्त रूख अपना लिया है और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के हाई कमिश्नर को सिर्फ पांच मिनट में ही विदेश मंत्रालय से जाने के लिए कह दिया।

मालदीव के हाई कमिश्नर को भारतीय विदेश मंत्रालय ने तलब किया था, जिसके बाद वो अपने देश के सस्पेंडेट मंत्रियों के बयान को लेकर सफाई देने के लिए पहंचे थे। लेकिन, सिर्फ पांच मिनट में ही उनकी बात सुनकर विदेश मंत्रालय से जाने के लिए कह दिया गया।

आपको बता दें, कि इससे पहले माले में भी भारतीय राजदूत ने मालदीव सरकार के सामने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद मालदीव सरकार ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया था।

Maldives-India Row

मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भारत की सख्त प्रतिक्रिया के बाद मालदीव सरकार ने बयान से खुद को अलग कर लिया था। मालदीव सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा था, कि मंत्री की टिप्पणी व्यक्तिगत है और सरकार के विचारों को नहीं दर्शाती है।

मालदीव सरकार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाली विवादास्पद टिप्पणियों से खुद को दूर रखने की कोशिश की और कहा, कि वह "ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी"।

एक बयान में, मालदीव की सरकार ने कहा: "मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।"

मालदीव की मंत्री की टिप्पणी के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से सख्त प्रतिक्रियाएं दी गईं थीं और भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्राएं रद्द करनी शुरू कर दी थी। कई भारतीय सेलिब्रिटी भी मालदीव के खिलाफ विरोध में उतर आए थे, जिनमें सलमान खान, सचिन तेंडूलकर, इरफान पठान और अक्षय कुमार शामिल हैं।

हालांकि, शिउना ने भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा आलोचना करने के बाद पोस्ट डिलीट कर दिया था। शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था। लेकिन इस घटना ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक विवाद पैदा कर दिया है।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ही देश के उन नेताओं को नसीहत दी जो पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ा रहे थे। नशीद ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा भी की।

उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा "भयानक" थी। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक "प्रमुख सहयोगी" है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+