Breaking News Live: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, कल विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने क​हा​ कि आज दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में अमूल के प्रॉडक्ट निर्यात हो रहे हैं। डेयरी सेक्टर की अगली रीढ़ पहचान महिला शक्ति है, तो वहीं दूसरी ओर फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

 Breaking News Live

तो वहीं बंगाल के संदेशखाली में बवाल बढ़ता ही जा रहा है, हालात का जायजा लेने के लिए आज एसटी कमीशन की टीम वहां दौरा करने वाली है। मौसम की अगर बात करें तो पूरे देश में इसका का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर आज बारिश होने की आशंका जताई हैं। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 23, 2024, 2:13 AM IST

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत। पीएम 23 फरवरी से 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। वह पूर्ण हो चुके अमूल बनास डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वह पूर्वांचल में 13167.07 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
Feb 23, 2024, 1:38 AM IST

पूरी घटना राज्यपाल को बताया है- सुकांत

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैंने राज्यपाल को पूरी घटना के बारे में बताया है। जिस तरह से उन्होंने एक सांसद के साथ व्यवहार किया उससे राज्यपाल भी हैरान थे। लोकतंत्र में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। धारा 144 सिर्फ बीजेपी के लिए लगाई गई है, क्योंकि टीएमसी विधायक 50 लोगों के साथ घूम रहे हैं।
Feb 22, 2024, 10:51 PM IST

अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार काशी दौरे पर गुरुवार की रात पहुंचे हैं।
Feb 22, 2024, 10:49 PM IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी को कार्डियक अरेस्ट के बाद 21 फरवरी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत स्थिर।
Feb 22, 2024, 10:48 PM IST

सीट बंटवारे पर दिल्ली मंत्री एवं AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "बहुत सकरात्मक बैठक रही है AAP और कांग्रेस दोनों ही INDIA गठबंधन के बहुत मजबूत दल है और हम मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को 7 सीटों से हराएगी।"
Feb 22, 2024, 7:00 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्हें गृह मंत्रालय की ओर से अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
Feb 22, 2024, 6:58 PM IST

भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल का कहना है, "हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर हम पर फायरिंग की और हमारे ट्रैक्टर भी तोड़ दिए। हरियाणा के सीएम और हरियाणा के गृह मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। (मौत की) न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।
Feb 22, 2024, 5:37 PM IST

बीसीसीआई ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों का रोस्टर आम चुनाव की तारीखें तय होने के बाद घोषित किया जाएगा।
Feb 22, 2024, 5:35 PM IST

आज संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि, 26 फरवरी को किसानों का ट्रैक्टर मार्च पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही मोर्चे ने कल आक्रोश दिवस का किया ऐलान किया है। यही नहीं किसान नेता 14 मार्च को किसानों की दिल्ली में महापंचायत करने वाले हैं।
Feb 22, 2024, 4:44 PM IST

धर्म और राम के नाम पर वोट बटोरना चाहती है भाजपा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' लॉन्च करने के बाद एक बार फिर राम मंदिर को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा धर्म और राम की दुहाई देकर वोट बटोरना चाहती है। बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है और जनता को मुद्दे से भटका रही है।
Feb 22, 2024, 4:01 PM IST

किसान संगठनों की अहम बैठक

भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने कहा, "किसानों का विरोध प्रदर्शन, पंजाब की सीमाओं पर हो रही घटनाओं और MSP पर कानून को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Feb 22, 2024, 3:21 PM IST

सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर रेड को लेकर बोले राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पर छापेमारी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला किया है। राहुल ने कहा कि ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? जवान नियुक्ति मांगें, तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो- ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? पूर्व गवर्नर सच बोलें, तो उनके घर CBI भेज दो - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी?
Feb 22, 2024, 2:27 PM IST

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, 'जिस तरह से केंद्र ने हमारे क्षेत्र में घुसकर हमला किया, हमारे वाहनों में तोड़फोड़ की, पंजाब सरकार को उनके खिलाफ 302 का मामला दर्ज करना चाहिए। हमारे पास सबूत हैं कि पंजाब सरकार ने हमारा 'लंगर' बंद कर दिया और कल विरोध स्थल पर वाहन आ रहे हैं। पंजाब सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि हमारे बारे में उनका रुख क्या है।"
Feb 22, 2024, 1:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा में रोड शो किया।
Feb 22, 2024, 1:32 PM IST

वलीनाथ धाम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा के विसनगर तालुक में वलीनाथ धाम मंदिर में पूजा की।
Feb 22, 2024, 11:53 AM IST

गुजरात में बोले पीएम मोदी

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं। आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है।"
Feb 22, 2024, 11:28 AM IST

अरविंद केजरीवाल को ED का सातवां समन

दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी किया। ईडी ने केजरीवाल को 26 फरवरी को पेश होने को कहा है।
Feb 22, 2024, 10:57 AM IST

सत्यपाल मलिक के घर-दफ्तर पर CBI का छापा

जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने गुरुवार सुबह पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली के घर पर छापेमारी की है।
Feb 22, 2024, 8:23 AM IST

PM मोदी आज गुजरात दौरे पर, 60,000 करोड़ की देंगे सौगात

PM मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरा, 60,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकापर्ण
Feb 22, 2024, 8:23 AM IST

गुजरात मिल्क फेड कार्यक्रम

गुजरात मिल्क फेड के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+