Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरा, 60,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकापर्ण
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 22 फरवरी को गुजरात का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यहां 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और आधारशिला रखेंगे।
पीएम मोदी 22 फरवरी को सुबह करीब 10:45 बजे गुजरात के शहर अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी दोपहर करीब 12:45 बजे मेहसाणा पहुंचेंगे और वलीनाथ महादेव मंदिर में पूजा व दर्शन करेंगे। उसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे पीएम मोदी मेहसाणा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शमिल होंगे और 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
Recommended Video
इसके बाद पीएम मोदी शाम 4:15 बजे नवसारी पहुंचेंगे, जहां वह लगभग 47,000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण करेंगे, आधारशिला रखेंगे। शाम को 6 बजे के आसपास पीएम मोदी काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करेंगे। यहां से पीएम मोदी दो नए प्रेसराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) की सौगात देंगे।
जगदीप धनखड़ आज रहेंगे विशाखापत्तनम के दौरे पर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धनखड़ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सेमिनार- 'मिलन-2024' के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।












Click it and Unblock the Notifications