Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रही कांग्रेस की मुश्किलें, कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में!

लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। लगातार दिग्गज नेताओं के पार्टी का साथ छोड़ने के बीच अब पंजाब में कांग्रेस को झटका लगने की बात कही जा रही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में जानें की अटकलों के बीच पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के भी पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार मनीष भी बीजेपी के संपर्क में हैं और जल्द पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Manish Tiwari

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के संभावित पाला बदलने की चर्चा के बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी सांसद मनीष तिवारी भी भाजपा के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं।

तिवारी वर्तमान में पंजाब के आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर आगामी आम चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

अब इस मामले पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के ऑफिस की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है। उनके कार्यालय ने रविवार को कहा कि भाजपा में शामिल होने की अफवाहें "आधारहीन" और "निराधार" हैं।

सूत्रों के हवाले से कांग्रेस सांसद के भाजपा के संपर्क में होने और कमल के निशान पर पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की योजना बनाने की खबरें आ रही थी। जिसके बाद मनीष तिवारी के ऑफिस की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया है।

कांग्रेस सांसद के कार्यालय ने कहा, "उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें आधारहीन और निराधार हैं। मनीष तिवारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। कल रात वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर रुके थे।"

गौरतलब है कि सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं और कुछ ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है।

इस बीच, कई राजनीतिक नेता महत्वपूर्ण चुनावों से पहले पाला बदलने पर भी विचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

कौन हैं मनीष तिवारी?
मनीष तिवारी एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और 17वीं लोकसभा में आनंदपुर साहिब का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2012 से 2014 तक सूचना और प्रसारण मंत्री और 2009 से 2014 तक लुधियाना से सांसद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+