Aaj ki Taja Khabar LIVE: 'BJP ने अराजकता फैलाई...अब कल ED के सामने होंगे सोरेन', MP महुआ माजी

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में बीजेपी ने बड़ी बाजी मार ली है। बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को 16 वोट मिले। वहीं, आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए तो 8 वोट रद्द हो गए।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी को लेकर हंगामा जारी है। ईडी की टीम को उनके घर से दो बीएमडब्ल्यू कार, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और 36 लाख रुपये नगद मिले हैं।

दिल्ली-एनसीआर को ठंड से मामूली राहत तो मिली है, लेकिन कोहरा अभी भी बना हुआ है।

Taja Khabar

अयोध्या में भगवान राम के दर्शनों के लिए लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़े सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 30, 2024, 11:53 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव असंवैधानिक

राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव को असंवैधानिक और गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी है।
Jan 30, 2024, 10:48 PM IST

'अब कल ED के सामने होंगे सोरेन', MP महुआ माजी

सीएम आवास पर बैठक के समापन के बाद जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि बीजेपी ने सीएम को भगोड़ा और न जाने क्या-क्या कहकर अराजकता फैलाई। माहौल खराब किया गया। उसे रोकने के लिए सीएम ने बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, मैं आ गया हूं और कल ईडी का सामना करूंगा।
Jan 30, 2024, 9:27 PM IST

तेजस्वी यादव से 8 घंटे ED ने की पूछताछ

हार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED कार्यालय से निकले।
Jan 30, 2024, 9:24 PM IST

'2 फरवरी को समिति देगी UCC पर ड्राफ्ट', CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समिति हमें 2 फरवरी को अपना ड्राफ्ट (यूसीसी पर) देगी। उसके बाद इसे कानून बनाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। राज्य कैबिनेट की बैठक भी होगी। हम वहां इस पर भी चर्चा करेंगे। विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा...ये यूसीसी के लिए एक विशेष सत्र है। विधेयक को सत्र के दौरान पेश किया जाएगा और पारित किया जाएगा।
Jan 30, 2024, 8:19 PM IST

'5 फरवरी तक सभी उम्मीदवार तय हो जाएंगे', तेलंगाना CM

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि 5 फरवरी तक तेलंगाना के सभी उम्मीदवार तय हो जाएंगे... हम 17 में से 17 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। हर कोई नामांकन दाखिल कर रहा है, हर कोई हमारा प्रतिस्पर्धी है। बीआरएस और भाजपा एक पार्टी हैं, वे एक इकाई हैं। भाजपा और बीआरएस के बीच कोई अंतर नहीं दिखता।
Jan 30, 2024, 6:33 PM IST

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह-बेटा घायल, पत्नी की मौत

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र और उनका परिवार कार हादसा का शिकार हो गया। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा बॉर्डर के पास हुआ, जिसमें पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह-बेटा घायल हो गया। वहीं उनकी पत्नी चित्रा की मौत हो गई।
Jan 30, 2024, 6:28 PM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को नहीं जानकारी

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के 16 उम्मीदवारों के नाम पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ''आप क्या कह रहे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। समाजवादी पार्टी ने कोई सूची जारी की है तो इसके बारे में जानकारी वही बता सकते हैं।"
Jan 30, 2024, 6:18 PM IST

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्य तिथि

दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई चंद्रचूड़ ने महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Jan 30, 2024, 6:16 PM IST

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहें।
Jan 30, 2024, 5:32 PM IST

समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मैनपुरी सीटे से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।
Jan 30, 2024, 4:59 PM IST

हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं

बिहार में राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, "इस देश में जनसंख्या का पता लगाने के लिए भारत का एक्स-रे करने का समय आ गया है। सामाजिक न्याय की दिशा में पहला कदम देश का एक्स-रे है। बिहार में सामाजिक न्याय देना गठबंधन की जिम्मेदारी है। यहां नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। हम यहां अपना काम करेंगे।"
Jan 30, 2024, 4:16 PM IST

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने कहा कि लोग थोड़ा सा दबाव आते ही पलट जाते हैं। यह बिहार की स्थिति है।
Jan 30, 2024, 3:39 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "ये दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?"
Jan 30, 2024, 2:52 PM IST

रांची में सीएम हेमंत सोरेन अपने आवास पर पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में अपने आवास पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। बता दें कि ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन को तलाश कर रही थी।
Jan 30, 2024, 2:02 PM IST

पुण्यतिथि विशेष: महात्मा गांधी थे बैरिस्टर, कितना पढ़ा-लिखा था नाथूराम गोडसे

कोंकणी ब्राह्मण परिवार में जन्मे नाथूराम गोडसे की मां का नाम लक्ष्मी और पिता का नाम विनायक राव था। वह इनका चौथा बेटा था। उसका परिवार पुणे के बारामती का रहने वाला था।
Jan 30, 2024, 1:19 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप कांग्रेस के गठबंधन को बड़ा झटका मिला है। यहां बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को जीत मिली है।
Jan 30, 2024, 12:39 PM IST

भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन मर्डर केस में बड़ा फैसला

Ranjith Sreenivasan case: केरल में भारतीय जनता पार्टी के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में दोषियों की सजा पर फैसला आ गया है। कोर्ट ने सभी 15 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।
Jan 30, 2024, 12:38 PM IST

यूपी पीईटी 2023 का रिजल्ट जारी

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
Jan 30, 2024, 11:50 AM IST

ईडी कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में आज तेजस्वी यादव से पूछताछ होनी है। इसके लिए तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकलकर ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में भीड़ है।
Jan 30, 2024, 11:34 AM IST

ईडी ने जब्त की CM हेमंत सोरेन की बीएमडब्‍ल्‍यू कार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी उनके आवास पर पूछताछ करने पहुंची है। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन की बीएमडब्‍ल्‍यू कार और दास्‍तावेज जब्त कर लिए हैं।
Jan 30, 2024, 10:58 AM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए वोटिंग थोड़ी देर में

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए वोटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी। चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। यहां गठबंधन का मुकाबला बीजेपी से है।
Jan 30, 2024, 10:50 AM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भाजपा का तंज

लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की जांच पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री फरार हैं, लापता हैं और इसलिए लापता हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का काम किया। जब जांच एजेंसियां जांच करने के लिए उनको बुला रही हैं तो वे भागते जा रहे हैं।"
Jan 30, 2024, 9:48 AM IST

कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ऑपरेशन कारणों और कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 19 ट्रेनें लेट, भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी
Jan 30, 2024, 9:45 AM IST

ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड मामले में सजा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स रिकॉर्ड चुराने और लीक करने वाले शख्स को कोर्ट ने सुनाई 5 साल जेल की सजा
Jan 30, 2024, 9:06 AM IST

अररिया में कांग्रेस की यात्रा जारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बिहार के अररिया में जारी है कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Jan 30, 2024, 9:04 AM IST

ईडी आज तेजस्वी से करेगी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब घोटाले में आज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी ईडी, सोमवार को लालू यादव से हुई थी पूछताछ
Jan 30, 2024, 9:01 AM IST

कल हो सकती है दिल्ली में बारिश

दिल्ली को गहरे कोहरे की चादर ने ढका, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में रहेगा मध्यम कोहरा, हल्की बारिश के भी आसार
Jan 30, 2024, 8:58 AM IST

रामलला के दर्शनों के लिए उमड़ रही भीड़

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कड़ाके की ठंड के बीच रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं।
Jan 30, 2024, 8:53 AM IST

दिल्ली में घना कोहरा

दिल्ली-एनसीआर कोहरे के आगोश में है, जिसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। हालांकि ठंड में बहुत मामूली कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+