Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव आज, INDIA गठबंधन की मजबूत दावेदारी

Chandigarh Mayor Election: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज यानी 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू होगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन यानी (कांग्रेस+आप) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इंडिया गठबंधन का सीधा मुकाबाद भारतीय जनता पार्टी से है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कुछ दिनों पहले आप सांसद राघव चड्ढा का भी बयान आया था। राघव चड्ढा ने कहा था कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि इस देश की राजनीति की तकदीर, तस्वीर, दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। हालांकि, 18 जनवरी को होने वाला ये चुनाव टल गया था।

Chandigarh Mayor Election

चुनाव टल जाने के बाद इंडिया गठबंधन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना आदेश देते हुए कहा था कि चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव 30 जनवरी कराया जाए। इस चुनाव को कराने की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर पर है।

INDIA गठबंधन की मजबूत दावेदारी
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन मजूबत स्थिति में है। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षदों की संख्या 35 है और सांसद का वोट मिलाकर वोटों की कुल संख्या 36 हो जाती है। तो वहीं, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 7 पार्षद मिलाकर 20 वोट हैं। बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं और एक सांसद का वोट मिलकर 15 वोट है। जबकि, शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने नोटा के साथ रहने का ऐलान किया है।

कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच आज होगा मेयर का चुनाव
चंडीगढ़ मेयर चुनाव कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच होगा। प्रशासन ने नगर निगम परिसर के आसपास धारा 144 लगा दी है। इतना ही नहीं, निगम परिसर में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+