केरल के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, रेड अलर्ट जारी

Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 चरणों में पीएम मोदी ने 310 का आंकड़ा पार कर लिया है और 400 की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी को 40 सीटें से ज्यादा नहीं मिल रही हैं। अखिलेश यादव भी 4 सीटों का लक्ष्य पार नहीं कर पाएंगे।

अगर मौसम की बात करें तो आज देश के कई राज्यों में तापमान 45 पार जा सकता है , जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है तो वहीं केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Aaj ki Taja Khaba

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 24, 2024, 12:11 AM IST

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में IMD द्वारा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने पर IMD के वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ दत्ता ने कहा, "चेन्नई तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कल एक कम दबाव का क्षेत्र था, वह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने लगा... यह थोड़ा तेज हो गया है... यह 25 मई को एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा... लैंडफॉल 26 मई की आधी रात को होगा..."
May 23, 2024, 8:51 PM IST

राजस्थान

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
May 23, 2024, 8:50 PM IST

केरल

राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर जैसे शहरों में बारिश के चलते समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
May 23, 2024, 6:49 PM IST

छत्तीसगढ़

नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा में जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं घटना स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है।‌
May 23, 2024, 6:48 PM IST

महाराष्ट्र

ठाणे: डोंबिवली MIDC क्षेत्र में फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद आग लगी, 7 लोगों की मृत्यु हुई है।
May 23, 2024, 6:47 PM IST

शाहरुख खान अस्पताल से डिस्चार्ज

अभिनेता शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शाहरुख खान को कल हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण गुजरात के अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
May 23, 2024, 5:26 PM IST

स्वाति मालीवाल ने किए कई खुलासे

आप सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट मामले में कई खुलासे किए हैं। एएनआई को दिए इंटरव्यू में मालीवाल ने भावुक होते हुए बताया कि उनको पार्टी से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, "जिन लोगों के साथ मैंने इतने साल काम किया, जब मुझे इतने बुरे दिन से पीटा गया, तो उन्हें मेरा साथ नहीं दिया, मुझे अकेला कर दिया।"
May 23, 2024, 4:34 PM IST

पीएम ने कहा

पीएम ने कहा, 'गाय ने दूध दिया नहीं कि घी खाने के लिए इंडी गठबंधन वालों में झगड़ा शुरू हो गया है। ये कहते हैं पांच साल में पांच पीएम बनेंगे। पांच साल में पांच पीएम, हरियाणा वाले 5000 चुटकुले बना देंगे। इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं।"
May 23, 2024, 4:15 PM IST

नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार होगा।
May 23, 2024, 2:30 PM IST

पीएम मोदी ने 310 का आंकड़ा पार किया: अमित शाह

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 चरणों में पीएम मोदी ने 310 का आंकड़ा पार कर लिया है और 400 की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी को 40 सीटें से ज्यादा नहीं मिल रही हैं। अखिलेश यादव भी 4 सीटों का लक्ष्य पार नहीं कर पाएंगे।
May 23, 2024, 1:23 PM IST

क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह विपक्ष 'घमंडिया' गठबंधन बनाकर आगे बढ़ गया है। आज मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं... अगर आपको बहुमत मिलेगा तो कौन होगा आपके प्रधानमंत्री? क्या शरद पवार, लालू यादव या उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?''
May 23, 2024, 1:02 PM IST

पूर्व मेदिनीपुर में सुरक्षाकर्मी तैनात

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में कल रात कुछ घरों पर उपद्रवियों के हमले में एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत के बाद नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया और सड़क अवरुद्ध कर दी। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह हमला टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया है।
May 23, 2024, 12:22 PM IST

महंगाई चरम पर है, बदलाव आएगा: प्रियंका गांधी

सिरसा, हरियाणा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है। लोग उनकी (बीजेपी) राजनीति से थक चुके हैं। बहुत ज्यादा बेरोजगारी है, महंगाई चरम पर है। बदलाव आएगा।”
May 23, 2024, 11:56 AM IST

बेंगलुरू में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी

बेंगलुरू शहर के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को बम की धमकी वाला मेल भेजा गया। बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीमें जांच में जुटी।
May 23, 2024, 11:42 AM IST

दिल्ली पुलिस आज नहीं करेगी CM केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ

स्वाती मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस आज सीएम केजरीवाल के माता—पिता से पूछताछ नहीं करेगी।
May 23, 2024, 11:23 AM IST

आतिशी ने कहा

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस आज अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी। इस मामले में आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सभी हदें पार हो गई हैं क्योंकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बूढ़े और बीमार माता-पिता को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। क्या पीएम इतने नीचे गिर गए हैं कि बूढ़े माता-पिता को परेशान किया जा रहा है? दिल्ली की जनता अपने वोट के जरिए इसका जवाब देगी।”
May 23, 2024, 9:48 AM IST

निर्भया की माता जी ने देश में इंसाफ़ की लंबी लड़ाई ...

निर्भया की माता जी ने देश में इंसाफ़ की लंबी लड़ाई लड़ी है। जब मैं बच्चों के रेपिस्ट को सज़ा दिलाने के लिए अनशन कर रही थी, तब भी उन्होंने मेरा साथ दिया था-स्वाति मालिवाल का ट्वीट
May 23, 2024, 9:47 AM IST

स्वाति मालीवाल केस

CM केजरीवाल के माता-पिता से आज 11.30 बजे पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस, इससे पहले आप नेता सीएम के घर पहुंचने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+