Aaj Ki Taja Khabar: चुनावी खबरों से लेकर खेल जगत तक, एक ही क्लिक में जानिए दिनभर की बड़ी अपडेट

Aaj ke Taja Samachar 18 Nov 2023: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 नवंबर 2023 को राजस्थान में चुनावी दौरे पर रहेंगे। छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। उत्तरकाशी टनल हादसे को लेकर आज भी बचाव अभियान जारी है। सुरंग का एक हिस्सा टूटने और मलबा गिरने से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं।

Aaj ke Taja Samachar 18 Nov 2023

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर

  • -उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना के एक हफ्ते बाद भी बचाव अभियान अभी भी जारी है। सुरंग का एक हिस्सा टूटने और मलबा गिरने से 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं।
  • -झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
  • -मुंबई के बांद्रा इलाके में LPG सिलेंडर फटने आग लग गई है, जिसमें 5 लोग घायल हैं।

2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

  • -ओपन एआई ने CEO सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है। भारतीय मूल की मीरा मूर्ति अब उनकी जगह अंतरिम सीईओ के तौर पर काम करेंगी।
  • -खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने फिर से धमकी दी है। भारत में 19 नवंबर को होने वाले आईसीसी विश्वकप-2023 के फाइनल मैच को लेकर गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी देते हुए लिखा है कि, 'शटडाउन वर्ल्ड टेरर कप'।
  • -इजराइल और हमास में संघर्ष जारी है। अब तक दोनों ओर से हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर

भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर

4. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

  • - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में है। AQI 398 दर्ज किया गया है।
  • -उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
  • -बंगाल की खाड़ी में पूर्ण चक्रवात विकसित होने की वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का संकेत दिया है। जो आज सुबह के समय चक्रवाती तूफान 'मिधिली' में बदल गया है।

5. Gold Price and Silver Price: भारत में सोने-चांदी के भाव

  • 24 कैरट सोना :-61,170 रुपये (10 ग्राम)
  • 22 कैरट सोना :-56,030 रुपये (10 ग्राम)
  • चांदी के दाम (1 ग्राम): 73.7 रुपये
  • चांदी के दाम (1000 ग्राम): 73,700 प्रति किलोग्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+