Live: राहुल गांधी बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड के बदले कॉन्ट्रैक्ट दिए गए

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी ने केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ-यूडीएफ केरल की स्थिति खराब कर रहे हैं। राज्य सरकार उन प्रयासों में भी बाधा डाल रही है जो एनडीए सरकार केरल और क्षेत्र के विकास के लिए कर रही है। चाहे वे त्रिपुरा में हों, पश्चिम बंगाल में हों या केरल में हों, वामपंथी दलों का एक ही चरित्र है- नथिंग लेफ्ट और नथिंग राइट।

Breaking News Live Updates

जहां देश में सियासी पारा उबाल पर है वहीं दूसरी ओर देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 15, 2024, 11:16 PM IST

हैदराबाद ने आरसीबी को 25 रन से हराया

आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीपबी को 25 रन से हरा दिया।
Apr 15, 2024, 11:14 PM IST

पुड्डुचेरी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पुड्डुचेरी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में हिस्सा लिया।
Apr 15, 2024, 11:13 PM IST

सोनमर्ग में बर्फबारी

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई है। ताजा बर्फबारी का वीडियो आया सामने
Apr 15, 2024, 8:04 PM IST

जब लोगों ने इलेक्टोरल बॉन्ड दिया, उसके बाद उन्हें कोई कॉन्ट्रैक्ट मिला- PM के इंटरव्यू पर राहुल गांधी
Apr 15, 2024, 8:04 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "आप एक तरफ कह रहें कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, आपने सरथ चंद्र रेड्डी से 60 करोड़ रुपए वसूले - जिन्हें आपने तथाकथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था - इसका हिसाब कौन देगा? पता चल रहा है कि उन कंपनियों से चंदा लिए गए जो घाटे में चल रही थीं और वो करोड़ों रुपए का चंदा दे रही। वो काला धन नहीं तो और क्या है?...मुझे लगता है कि यह शायद अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है, जैसा कि लोग कह रहे हैं। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को इस पर अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए..."
Apr 15, 2024, 8:03 PM IST

केरल:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "वह क्या है जो हमारे लोगों, हमारी भाषाओं, हमारी विभिन्न परंपराओं और इतिहास की रक्षा करता है? वह देश का संविधान है। लोग गलती से कहते हैं कि संविधान एक किताब है। इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए संविधान एक प्रतिबद्धता है।
Apr 15, 2024, 6:28 PM IST

राम मंदिर के मुद्दे पर मोदी

राम मंदिर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस मुद्दे का राजनीतिकरण किसने किया?...वोट बैंक की राजनीति को मज़बूत करने के लिए इस मुद्दे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया और बार-बार इसे भड़काया गया। जब यह मामला अदालत में चल रहा था तब कोशिश की गई कि फैसला ना आए...उनके(विपक्ष) लिए यह एक राजनीतिक हथियार था...अब राम मंदिर बन गया तो उनके हाथ से यह मुद्दा ही चला गया है..."
Apr 15, 2024, 6:23 PM IST

400 पार के नारे पर क्या बोले मोदी?

कांग्रेस के आरोप पर कि '400 पार से संविधान रद्द हो जाएगा' पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जो व्यक्ति UN में जाकर दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा का गुणगान करता है,किस आधार पर उस व्यक्ति पर आप ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं?....समस्या उनमें (विपक्ष) है वे देश को एक ही सांचे में ढालना चाहते हैं। हम विविधता की पूजा करते हैं...हम इसका जश्न मनाते हैं...".
Apr 15, 2024, 6:05 PM IST

डीएमके की हालिया 'सनातन विरोधी' टिप्पणी और उस पर जनता के आक्रोश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ बैठना उनकी क्या मजबूरी है?...कांग्रेस की मानसिकता में ये कौन सी विकृति है..."
Apr 15, 2024, 6:04 PM IST

राहुल पर बोले मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दुर्भाग्य से आज हमारे यहां शब्दों के प्रति कोई ज़िम्मेदारी ही नहीं है...मैंने एक नेता को कहते हुए सुना 'एक झटके में मैं गरीबी हटा दूंगा'। जिनको 5-6 दशक तक देश पर राज करने को मिला और वे आज कहते हैं कि मैं एक झटके में गरीबी हटा दूंगा। उन्हें सुनकर लोग सोचते हैं कि ये क्या बोल रहे हैं... हम 'प्राण जाए पर वचन न जाए' की महान परंपरा से निकले हैं। नेताओं को जिम्मेदारी लेनी चाहिए...आज हम जो कहते हैं उस पर लोगों को भरोसा है।
Apr 15, 2024, 6:03 PM IST

मोदी का इंटरव्यू

तथाकथित 'उत्तर-दक्षिण विभाजन' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " भारत को टुकड़ों में देखना भारत के प्रति नासमझी का परिणाम है। अगर आप हिंदुस्तान में देखें प्रभु राम के नाम से जुड़े हुए गांव सबसे ज्यादा कहां है? तो वह तमिलनाडु में है। अब आप इसको कैसे अलग कर सकते हैं। विविधता हमारी ताकत है, हमें इसका जश्न मनाना चाहिए..."
Apr 15, 2024, 5:37 PM IST

EVM पर बोले पीएम

पीएम ने ईवीएम पर और केंद्रीय एजेंसियों के नियंत्रण के उठे सवाल पर कहा कि विपक्ष अपनी हार का कारण ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि हार का दोष सीधे तौर पर उन्हें न दिया जाए।
Apr 15, 2024, 5:12 PM IST

मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं- PM

ANI को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं...किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं हैं। वे देश के समग्र विकास के लिए हैं।"
Apr 15, 2024, 4:05 PM IST

मुंबई समेत कई शहरों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 15 और 16 अप्रैल, 2024 के लिए मुंबई, रायगढ़ और ठाणे के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Apr 15, 2024, 3:31 PM IST

भारतीय मौसम विभाग का अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि "1951 से 2023 तक के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में नौ बार ऐसा हुआ है जब सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश हुई और जब ला नीना के बाद अल नीनो घटना हुई।"
Apr 15, 2024, 2:49 PM IST

वायनाड में राहुल गांधी ने कहा

केरल: वायनाड में एक सार्वजनिक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "भारतीय लोगों को एक-दूसरे का अपमान करने, नफरत करने या लड़ने की कोई जरूरत नहीं है। देश तभी महान हो सकता है जब वह एकजुट हो और मिलकर काम करे।"
Apr 15, 2024, 2:14 PM IST

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दी है।
Apr 15, 2024, 1:43 PM IST

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि आयोग के अधिकारी 1 मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये जब्त कर रहे हैं। मतदान शुरू होने से पहले अब तक 4,650 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जो 2019 के चुनावों में कुल जब्ती से अधिक है।
Apr 15, 2024, 1:40 PM IST

औरंगाबाद में सीएम सीएम योगी की रैली

बिहार के औरंगाबाद में सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सभी ने 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम को भव्य मंदिर में प्रवेश करते देखा है, यह सब अयोध्या में हुआ था, लेकिन खुशी और उत्साह बिहार में भी था। 'मोदी की गारंटी' उत्तर प्रदेश और बिहार के उत्थान की गारंटी है। आप सभी ने 10 वर्षों में बदलते भारत को देखा है।
Apr 15, 2024, 12:30 PM IST

पलक्कड़ में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ-यूडीएफ केरल की स्थिति खराब कर रहे हैं। राज्य सरकार उन प्रयासों में भी बाधा डाल रही है जो एनडीए सरकार केरल और क्षेत्र के विकास के लिए कर रही है। चाहे वे त्रिपुरा में हों, पश्चिम बंगाल में हों या केरल में हों, वामपंथी दलों का एक ही चरित्र है- नथिंग लेफ्ट और नथिंग राइट।
Apr 15, 2024, 11:46 AM IST

अरुण गोविल के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के संविधान पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग संविधान में प्रगतिशील संशोधन करने और मूलभूत बदलाव करने के बीच का अंतर नहीं समझते उन्हें टिकट देकर भाजपा ने भारी भूल की है, लेकिन फिर भी इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता ने हर भाजपा प्रत्याशी को हराने का फ़ैसला पहले ही कर लिया है।
Apr 15, 2024, 11:40 AM IST

लालू यादव ने भाजपा पर बोला हमला

बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू यादव के कहा कि बीजेपी में बेचैनी है। वे जानते हैं कि वे हार रहे हैं। वे लोगों का मनोबल गिराने के लिए '400 पार' कह रहे हैं। उनकी पार्टी के नेता लगातार कह रहे हैं कि वे संविधान को बदल देंगे, यह संविधान डॉ. बीआर अंबेडकर ने बनाया है, जो भी इसे बदलने की कोशिश करेगा, देश के गरीब, दलित और पिछड़े उसकी आंखें निकाल लेंगे। देश में तानाशाही लाने के लिए और संविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि पहले मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी, और देश की जनता ने उनके इरादे का जवाब दिया।
Apr 15, 2024, 11:25 AM IST

राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया

केरल: कांग्रेस सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया। बता दें कि सीपीआई ने इस सीट से एनी राजा को और बीजेपी ने अपनी राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।
Apr 15, 2024, 11:12 AM IST

के कविता ने कहा- यह बीजेपी की हिरासत

एक्साइज केस: बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि यह सीबीआई की हिरासत नहीं है, यह बीजेपी की हिरासत है। बीजेपी बाहर जो बोल रही है, अंदर से सीबीआई वही पूछ रही है।
Apr 15, 2024, 10:52 AM IST

बीजेपी के 'संकल्प पत्र' पर बोले सीएम योगी

बीजेपी के घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पीएम मोदी ने देश में जो बदलाव लाए हैं, जो नया भारत हम आज देख रहे हैं, योजनाओं को धरातल पर लाने का जो काम किया गया है। गांव, गरीब और किसान पर फोकस करके ये 'मोदी की गारंटी' पर आधारित हैं, आने वाले पांच साल के लिए हमारा विजन 'मोदी की गारंटी' के रूप में 'संकल्प पत्र' में झलक रहा है। स्वतंत्र भारत में चुनाव जो आत्मनिर्भर और 'विकसित भारत' बनने की महत्वाकांक्षा के साथ लड़ा जा रहा है।"
Apr 15, 2024, 10:38 AM IST

के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को 23 अप्रैल, 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Apr 15, 2024, 9:40 AM IST

अरुण योगीराज से मिले PM मोदी

मैसूर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज से मिले PM मोदी।
Apr 15, 2024, 8:08 AM IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 15 से 21 अप्रैल 2024 तक

वनइंडिया के ज्‍योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्‍ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।
Apr 15, 2024, 8:07 AM IST

CM केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज होगी सुनवाई

Today in Politics: CM केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, PM मोदी और राहुल गांधी रहेंगे केरल में
Apr 15, 2024, 8:07 AM IST

आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2024, सोमवार

भगवान शिव की पूजा सहज, सुलभ और आसान है। शिवजी एक लोटे जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+