Live: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, कुलगाम एनकाउंटर में तीसरा आतंकी ढेर

Breaking News Live Updates: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा विरासत टैक्स के बाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सैम पित्रोदा ने बयान दिया कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Aaj ki Taja Khabar

अगर मौसम की बात करें तो कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से बारिश होने की आशंका है इसलिए कश्मीर और हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 08, 2024, 11:20 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम एनकाउंटर में तीसरा आतंकी ढेर

कुलगाम मुठभेड़ में तीसरा आतंकी ढेर हो गया। आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने साझा की है।
May 08, 2024, 10:14 PM IST

धर्मशाला सीट के लिए देविंदर सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देविंदर सिंह जग्गी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
May 08, 2024, 9:17 PM IST

9 लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में डूबी

जम्मू कश्मीर में बुधवार रात बड़ा हादसा सामने आया। 9 लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में डूब गई, 7 को बचाया गया और 2 लापता; बचाव कार्य जारी है।
May 08, 2024, 7:50 PM IST

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस पद से दिया इस्तीफा

सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका फैसला स्वीकार कर लिया है।
May 08, 2024, 7:41 PM IST

जैश पर NIA का बड़ा एक्शन

कश्मीर आतंकवादी घुसपैठ मामले में जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी संगठन के एक शीर्ष आतंकवादी की छह अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। इन संपत्तियों में आतंकवादी आसिफ अहमद मलिक की संपत्तियां (भूमि पार्सल) पुलवामा के मीरपोरा में स्थित हैं। उन्हें एनआईए विशेष अदालत, जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आदेश पर यूए (पी) अधिनियम, 1967 की धारा 33 (1) के तहत संलग्न किया गया है।
May 08, 2024, 5:17 PM IST

केजरीवाल की जमानत पर शुक्रवार को SC सुनाएगा फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।
May 08, 2024, 4:48 PM IST

​सियासी संकट पर क्या बोले सीएम नायब सैनी

तीन निर्दलीय विधायकों के हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने पर मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नायब सैनी ने कहा, ''कुछ समय पहले विश्वास मत हुआ। कांग्रेस लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं कर पाई है। अपने फायदे के लिए वे पूरी करते हैं कुछ लोगों की इच्छा है। वे विधायक अच्छे लोग हैं लेकिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना कांग्रेस की सोच है।''
May 08, 2024, 3:32 PM IST

प्रियंका गांधी ने कहा

पीएम मोदी के 'राहुल गांधी ने 'अंबानी-अडानी' को गाली देना बंद किया' वाले बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों में बहुत सारी सफाई दे रहे हैं। वह सफाई दे रहे हैं क्योंकि लोग देख रहे हैं कि पूरे देश की संपत्ति कुछ अरबपतियों को दे दी गई है।''
May 08, 2024, 2:50 PM IST

खड़गे का पीएम मोदी के बयान पर पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी के अडानी अंबानी पर दिए गए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं। इससे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान है।'
May 08, 2024, 1:52 PM IST

वेस्ट बंगाल बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी किए

वेस्ट बंगाल बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट लिंक कुछ देर में एक्टिव किया जाएगा।
May 08, 2024, 1:49 PM IST

Haryana BJP Crisis: नायब सैनी सरकार बचेगी या गिरना तय?

Haryana BJP Crisis in Hindi: हरियाणा में लोकसभा चुनाव (haryana lok sabha election 2024) से पहले ही बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय एमएलए ने मंगलवार को समर्थन वापस लेने की घोषणा की है। समर्थन लेने वाले विधायकों ने दावा किया है कि अब सैनी सरकार अल्पमत में है और उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।
May 08, 2024, 1:48 PM IST

विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और बीएसपी, पीएम मोदी और बीजेपी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर कोई पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लूटने की कोशिश कर रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी है वहां समझौता हो गया। भाजपा इस असंवैधानिक मुस्लिम आरक्षण को हटाकर पिछड़े वर्ग को देगी।''
May 08, 2024, 12:02 PM IST

गंगानगर में तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज़ किया

राजस्थान, जयपुर: मौसम केंद्र डायरेक्टर के राधेश्याम शर्मा ने बताया, "पिछले 2-3 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री दर्ज़ किया गया है। जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज़ किया गया है। आगामी 24 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10-11 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होगी और इसी के असर से 11 मई से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी।"
May 08, 2024, 11:31 AM IST

हरियाणा में सियासी संकट पर पूर्व मंत्री अनिल विज का बयान

हरियाणा में सियासी संकट पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा, "हम 3 निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन देने से दुखी हैं। लेकिन, हमारे पास ट्रिपल इंजन वाली सरकार है। तीन इंजन (नेता) इसकी देखभाल कर रहे हैं, सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और पीएम नरेंद्र मोदी। लोगों ने अपना मन बना लिया है, वे पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन बिना इंजन की गाड़ी है, ऐसे ही खड़ी रहेगी।''
May 08, 2024, 11:19 AM IST

तेलंगाना में राहुल गांधी पर बरसे पीएम मोदी

तेलंगाना के करीमनगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के 'शहजादा' जब से राफेल का मुद्दा बंद हुआ, उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हर समय '5 उद्योगपतियों' के बारे में बात करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने 'अंबानी-अडानी' कहना शुरू कर दिया, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने 'अंबानी-अडानी' को गाली देना बंद कर दिया।
May 08, 2024, 9:56 AM IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, बड़ी तादाद में छुट्टी पर क्रू मेंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+