Breaking News: 6 मार्च को किसान जंतर-मंतर की ओर करेंगे शांतिपूर्वक मार्च

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के संगारेड्डी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान परिवारवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म पर फिर से विवादित बयान देकर बखेड़ा कर दिया है।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 05, 2024, 10:35 PM IST

6 मार्च को शांतिपूर्वक मार्च करेंगे किसान

शंभू बॉर्डर: किसान नेता तेजवीर सिंह का कहना है, ''कल, 6 मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे. मार्च के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है. .."
Mar 05, 2024, 10:33 PM IST

मुंबई पहुंचे अमित शाह

महाराष्ट्र: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई पहुंचे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेन्द्र फडणवीस और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
Mar 05, 2024, 8:03 PM IST

छत्तीसगढ़:

सीआरपीएफ की बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम ने बीजापुर जिले के चेरपाल गांव के पास तलाशी अभियान के दौरान बरामद की गई 5 किलो की आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
Mar 05, 2024, 8:02 PM IST

स्पेनिश महिला सामूहिक बलात्कार मामला

पुलिस ने आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Mar 05, 2024, 8:01 PM IST

पश्चिम बंगाल CID ने शेख शाहजहां की हिरासत CBI को नहीं सौंपी क्योंकि राज्य सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट चली गई थी।
Mar 05, 2024, 6:31 PM IST

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा नेता दारा सिंह चौहान ने कहा, "आज जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा... मैं इस क्षण के लिए पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं।
Mar 05, 2024, 6:30 PM IST

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद RLD विधायक अनिल कुमार ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत खुशी का पल है। मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं... लोकसभा चुनाव में सब मजबूती से लड़ेंगे।
Mar 05, 2024, 6:29 PM IST

लखनऊ

उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...आज 4 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है मैं उन्हें बधाई देता हूं... उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे।
Mar 05, 2024, 6:29 PM IST

तेलंगाना में BRS और BSP में हुआ गठबंधन

बीआरएस और बीएसपी ने तेलंगाना में एक साथ आईं, बीआरएस प्रमुख केसीआर और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
Mar 05, 2024, 5:26 PM IST

राजभर समेत 4 मंत्री योगी सरकार में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का विस्तार हो गया है। राजभर समेत 4 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई।
Mar 05, 2024, 4:39 PM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेस विधायक

हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बता दें कि स्पीकर ने सभी विधायकों को अयोग्य करार कर दिया था।
Mar 05, 2024, 3:41 PM IST

संदेशखाली: हाईकोर्ट से ममता सरकार को झटका

संदेशखाली में ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख केस की जांच अब CBI को करने का आदेश दिया है।
Mar 05, 2024, 3:39 PM IST

तय समय से 4 दिन पहले न्याय यात्रा समाप्त करेगी कांग्रेस

तय समय से 4 दिन पहले न्याय यात्रा समाप्त करेगी कांग्रेस। 17 मार्च को मुंबई में होगी INDIA की रैली।
Mar 05, 2024, 3:06 PM IST

कर्नाटक सरकार को मिली बम धमाकों की धमकी

कर्नाटक सरकार को मिली बम धमाकों की धमकी, कहा- दोपहर तक उड़ जाएगा पूरा शहर।
Mar 05, 2024, 2:53 PM IST

जस्टिस अभिजीत गांगुली सात मार्च को BJP में होंगे शामिल

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली 7 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे।
Mar 05, 2024, 2:32 PM IST

राहुल गांधी ने दिया बयान

मोदी चाहते हैं आप जय श्री राम बोलें और भूखे मर जाएं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिया बयान।
Mar 05, 2024, 2:07 PM IST

DMK नेता ए राजा ने दिया विवादित बयान

DMK नेता ए राजा ने दिया विवादित बयान। डीएमके नेता ने राम को दुश्मन बताया तो भाजपा भड़क उठी।
Mar 05, 2024, 1:34 PM IST

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "BRS हो या कांग्रेस दोनों एक जैसी ही पार्टियां हैं। BRS और कांग्रेस में गठबंधन है या नहीं ये तो तेलंगाना वाले बताएंगे। लेकिन दुनिया को ये पता है कि BRS और कांग्रेस के बीच घोटाला बंधन बहुत मजबूत है। घोटाला बंधन यानी तेलंगाना की लूट में दोनों एक दूसरे को कवर फायर देते हैं।"
Mar 05, 2024, 1:32 PM IST

दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश का मामला

दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश का मामला। दिल्ली हाई कोर्ट ने शिफा-उर-रहमान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। वह यूएपीए के तहत दर्ज दिल्ली दंगे 2020 की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी हैं।
Mar 05, 2024, 12:33 PM IST

कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कल अपनी पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
Mar 05, 2024, 12:01 PM IST

DU के प्रोफेसर रहे जीएन साईबाबा बरी, उम्रकैद की सजा रद्द

बंबई उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा (GN Saibaba) को बरी कर दिया है।
Mar 05, 2024, 11:52 AM IST

तेलंगाना में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'आज 140 करोड़ देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं और विकसित भारत के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का होना उतना ही जरूरी है इसलिए इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख करोड़ रुपए दिए हैं हमारा प्रयास है कि तेलंगाना को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।"
Mar 05, 2024, 11:48 AM IST

आज होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार! ये 3 नए मंत्री लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होना तय मान जा रहा है। काफी दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही थी। इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा।
Mar 05, 2024, 11:21 AM IST

जयपुर के विद्याधर नगर में बड़ा हादसा

जयपुर के विद्याधर नगर मंदिर सर्कल के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे एक की मौत हो गई।
Mar 05, 2024, 11:02 AM IST

UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन

UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। ​जिसके तहत डीजी रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है।
Mar 05, 2024, 10:42 AM IST

PM मोदी ने उज्जैनी महाकाली मंदिर में दर्शन किए

तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद में उज्जैनी महाकाली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
Mar 05, 2024, 9:56 AM IST

शहबाज शरीफ को बधाई

पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
Mar 05, 2024, 8:53 AM IST

सात राज्यों में छापेमारी की

बेंगलुरु से जुड़े एक केस में NIA ने सात राज्यों में छापेमारी की है।
Mar 05, 2024, 8:30 AM IST

कैबिनेट विस्तार

यूपी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
Mar 05, 2024, 8:30 AM IST

6,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी आज तेलंगाना में 6,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+