Today In Politics: PM मोदी आज हैदराबाद और ओडिशा के दौरे पर, 25000 करोड़ से ज्यादा की देंगे सौगात
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 5 मार्च को हैदराबाद और ओडिशा के जाजपुर के चंडीखोले के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 5 मार्च को सुबह करीब 10 बजे हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी सुबह लगभग 11 बजे तेलंगाना के संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी आज ही ओडिशा में जाजपुर के चंडीखोले भी जाएंगे। पीएमओ के मुताबिक पीएम मोदी जाजपुर के चंडीखोले में दोपहर लगभग 3:30 बजे पहुंचेंगे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Recommended Video
राहुल गांधी आज उज्जैन में करेंगे रोड शो
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन में रहेंगे। राहुल गांधी आज उज्जैन में रोड शो कर सकते हैं।
जहां वह आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को संबोधित करेंगे। इस रोड शो में मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
भाजपा की आज केंद्रीय चुनाव समिति को लेकर बैठक है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक आज की बैठक में बिहार लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर भी चर्चा संभव है।
इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें 51 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश से हैं। इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दर्जनों मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से 8 मार्च तक कोरिया और जापान का दौरा करेंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर 6 मार्च यानी आज से लेकर 8 मार्च तक कोरिया और जापान का दौरा करेंग। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों को लेकर बातचीत होगी।
संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया था। संजय सिंह आबकारी शुल्क नीति के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार हुए थे।
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार आज होगा
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार आज अपना कैबिनेट विस्तार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications