Aaj Ki Pramukh Khabare: कोलकाता में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर महिला आयोग सख्त
Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE: इस वक्त की प्रमुख खबरें निम्नलिखित हैं..
- विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, देशभर में श्रद्धा का माहौल
- अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की आरती
- यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों को बढ़ाने पर जताई सहमति
- पंजाब: बटाला के कादिया रोड पर फायरिंग, गैंगस्टर जग्गू की मां और एक युवक की मौत
- Weather Today: उत्तर भारत में बारिश की हल्की शुरुआत, कई शहरों में तापमान में गिरावट
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
कोलकाता गैंगरेप मामले पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी को घेरा
कोलकाता में लॉ छात्रा के साथ कथित गैंगरेप के मामले पर केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, "जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सत्ता में बनी रहेंगी, तब तक ऐसे बलात्कार के मामलों की घटनाएं होती रहेंगी। बलात्कारियों को कोई डर नहीं है, उन्हें मालूम है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) उनका बचाव करेगी।"
मजूमदार ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस या सरकार का कोई खौफ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।
कोलकाता में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर महिला आयोग सख्त
कोलकाता से सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ कॉलेज परिसर के भीतर ही दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।
घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत संबंधित धाराओं में करने पर ज़ोर दिया है।
कांवड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर अंतरराज्यीय बैठक
कांवड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतरराज्यीय बैठक हरिद्वार के CCR मेला भवन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ भी मौजूद हैं।
लॉ कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 3 युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट
कोलकाता, पश्चिम बंगाल। कोलकाता के एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) के आरोप में तीन युवकों – मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को 25 जून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए अलीपुर की सीजेएम कोर्ट (ACJM Alipore, South 24 Parganas) में उन्हें पेश करने और पुलिस कस्टडी में रिमांड की मांग की है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
अशोक गहलोत ने आपातकाल पर सीएम के बयान पर दिया करारा जवाब
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मौजूदा सीएम भाजनलाल शर्मा द्वारा आपातकाल (1975-77) पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि "आपातकाल लगने के बाद जब कांग्रेस फिर सत्ता में आई, तो हमने सार्वजनिक रूप से खेद जताया था। हम भी जेल गए... इंदिरा गांधी जी भी चिक्कमगलुरु से चुनाव जीतने के बाद जेल गईं... भाजनलाल शर्मा एक नए नेता हैं और बहुत सारी चीजें नहीं जानते। उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए..."
अहमदाबाद रथयात्रा में हुआ हादसा: शामिल हाथी बेकाबू
आज अहमदाबाद की भव्य रथयात्रा के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई, जब शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अनियंत्रित व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। हालांकि, तुरंत मौजूद टीमों ने हाथी को काबू में ले लिया और उसे वहां से सुरक्षित हटा दिया गया।
Rath Yatra 2025: अहमदाबाद से पुरी तक ‘जय जगन्नाथ’, देशभर में निकलेगी शोभायात्रा
Rath Yatra 2025: अहमदाबाद से पुरी तक ‘जय जगन्नाथ’, देशभर में निकलेगी शोभायात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती
Weather Today: आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Weather Today: आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? कहीं होगी बरसात तो कहीं भीषण गर्मी का तांडव
पुरी रथयात्रा आज: जगन्नाथ मंदिर में उमड़े लाखों श्रद्धालु
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा आज से शुरू हो रही है। इस अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बाहर लाखों श्रद्धालु जुटे हैं, जो इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नोएडा सेक्टर-2 में प्राइवेट कंपनी में भीषण आग
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज हैं, लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है।
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में भीषण आग
दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद 22 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पर अब काबू पा लिया गया है, लेकिन इसे पूरी तरह बुझाने का काम अभी जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Jagannath Rath Yatra 2025: आज से शुरू जगन्नाथ रथ यात्रा
Jagannath Rath Yatra 2025: आज से शुरू जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए कौन खींच सकता है रथ?
More From
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications