Weather Today: आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? कहीं होगी बरसात तो कहीं भीषण गर्मी का तांडव
Weather Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत में कहीं-कहीं बारिश की हल्की शुरुआत हुई है, वहीं मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों का मौसम कैसा रहेगा।
IMD के अनुसार, नोएडा में आज न्यूनतम तापमान लगभग 29-30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गर्जन होने की संभावना है, लेकिन दिन में बादलों के बीच धूप और उमस बनी रहेगी।

दिल्ली में गर्मी बरकरार: Delhi Weather Today
राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। IMD के मुताबिक शनिवार से शहर में बारिश की शुरुआत हो सकती है।
अभी भी तप रहा है नवाबी शहर: Lucknow Weather Today
लखनऊ में आज तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह मौसम थोड़ा साफ रहेगा लेकिन दोपहर में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।
पटना में गर्म हवाएं जारी: Patna Weather Today
पटना का न्यूनतम तापमान आज करीब 30 डिग्री, जबकि अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम शुष्क (Dry) बना रहेगा। रविवार से आसमान में बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
इंदौर में मानसून की ठंडी फुहारें: Indore Weather Today
इंदौर में मौसम सुहावना हो चला है। आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हल्की-फुल्की बारिश और बादलों के कारण ठंडक महसूस होगी। अगले कुछ दिन और भी सुकूनभरे रहेंगे।
जयपुर में तापमान सामान्य: Jaipur Weather Today
जयपुर में आज 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह सकता है। सुबह-शाम हल्की हवाएं और आंशिक बादल छाए रहेंगे। रविवार से हल्की बारिश के आसार हैं।
मुंबई में बारिश का अलर्ट: Mumbai Weather Today
मुंबई में आज 27 से 29 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है। नमी और हवाओं के कारण वातावरण भारी रहेगा। समुद्री क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल तेज बारिश का अलर्ट नहीं है।
अहमदाबाद में बादलों के बीच उमस: Ahamadbad Weather Today
अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। अगले दो-तीन दिन में तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 5 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश (विशेषकर कांगड़ा-धर्मशाला व कुल्लू इलाकों) में तेज बारिश और बादल फटने से कई हादसे सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां पांच लोग जान गंवा चुके हैं और करीब 15-20 लापता हैं, जिनमें मजदूर और स्थानीय शामिल हैं। NDRF व स्थानीय एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हैं। IMD ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की आशंका जताई है।
उत्तर भारत के शहरों में गर्मी अभी भी हावी है, लेकिन वीकेंड से राहत की उम्मीद है। मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मुंबई और इंदौर जैसे शहरों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जबकि दिल्ली, लखनऊ और पटना को थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications