Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: पाकिस्तान का इरादा भारत में दंगे कराने का था: PM मोदी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने आज सुबह अरेस्ट किया है, ये गिरफ्तारी RCB की व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में हुई है तो वहीं अगर मौसम की बात करें तो एक बार फिर से दिल्ली समेत कई राज्यों में पारा चढ़ने वाला है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar

LIVE Feed
Jun 06, 2025, 2:22 PM IST

पाकिस्तान का इरादा भारत में दंगे कराने का था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया: PM मोदी
Jun 06, 2025, 1:58 PM IST

भारत की नई शक्ति का उद्घोष है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन परियोजना सिर्फ एक नाम नहीं है, ये जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचान है। ये भारत की नई शक्ति का उद्घोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने का अवसर मिला। आज जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिलीं... 46 हज़ार करोड़ रुपये की परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देंगी:
Jun 06, 2025, 1:50 PM IST

हमने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना: PM मोदी

‘हमने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना’, कटरा में बोले PM मोदी
Jun 06, 2025, 12:58 PM IST

मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। राणा की अगली कोर्ट पेशी 9 जुलाई को होनी है। सुरक्षा कारणों से उसे वर्चुअल मोड के ज़रिए कोर्ट में पेश किया गया। उसके वकील ने उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। दलीलों पर गौर करते हुए कोर्ट ने तिहाड़ के अधिकारियों को 9 जून तक मामले पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
Jun 06, 2025, 12:26 PM IST

पीएम मोदी ने केबल रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद।
Jun 06, 2025, 12:24 PM IST

KSCA ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है। अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम ने एफआईआर रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति कृष्ण कुमार की पीठ द्वारा आज दोपहर सुनवाई की जाएगी।
Jun 06, 2025, 12:13 PM IST

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की समय सीमा बढ़ा दी

सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (स्नातकोत्तर) परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को समय सीमा बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले इस साल 15 जून को आयोजित होने वाली थी।
Jun 06, 2025, 11:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेनाब ब्रिज का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। वे जल्द ही इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।#KashmirOnTrack
Jun 06, 2025, 11:27 AM IST

ED का अभिनेता डिनो मोरिया के ठिकानों पर रेड

मुंबई के बहुचर्चित मीठी रिवर स्कैम की जांच के तहत डिनो मोरिया के ठिकानों पर रेड पड़ी है। ED के सूत्र के मुताबिक, डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।
Jun 06, 2025, 10:12 AM IST

आरबीआई ने लगातार तीसरी बार घटाया रेपो रेट

आरबीआई ने लगातार तीसरी बार घटाया रेपो रेट, RBI आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है। केंद्रीय बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है।
Jun 06, 2025, 9:14 AM IST

कौन हैं सीमांत कुमार सिंह, जो बने बेंगलुरु के नए कमिश्नर?

Seemanth Kumar Singh: कौन हैं सीमांत कुमार सिंह, जो बने बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर?
Jun 06, 2025, 9:13 AM IST

PM मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाट

PM मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा है।
Jun 06, 2025, 9:09 AM IST

RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+