Seemanth Kumar Singh: कौन हैं सीमांत कुमार सिंह, जो बने बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर?
Seemanth Kumar Singh: कर्नाटक सरकार ने गुरुवार देर रात एक बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमंत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्होंने बी दयानंद का स्थान लिया है, जिन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के बाद निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं सीमांत कुमार सिंह?
सीमंत कुमार सिंह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक वो बेंगलुरु महानगर कार्य बल के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के रूप में कार्यरत हैं। पीटीआई के मुताबिक अब वे अगले आदेश तक ADGP और पुलिस आयुक्त दोनों का कार्यभार संभालेंगे।
बी दयानंद को किया सस्पेंड
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ (Stampede) के बाद बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और डीसीपी सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने सख्त कार्रवाई की है और सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने दिए गिरफ्तारी के आदेश (Seemanth Kumar Singh)
मुख्यमंत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए थे। इन सभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद आज सुबह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है।
कैसे हुई घटना?
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद बीते बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत का जश्न रखा गया था। जहां स्टेडियम की क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए।













Click it and Unblock the Notifications