Aaj ki Taza Khabar: मौसम के हाल से लेकर सोने-चांदी के भाव तक, पढ़ें दिनभर की हर बड़ी खबरें
Aaj ke Taaja Samachar in Hindi: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथी बार भेजा समन।- पढ़ें पूरी खबर
- विपक्षी गठबंधन INDIA की आज सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक। संयोजक और अध्यक्ष चुने जाने पर भी होगी चर्चा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 जनवरी) बिहार से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।
- जम्मू-कश्मीर: संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी के बाद पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- सोमालिया में चरमपंथियों ने संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर जब्त कर लिया है। इस हेलीकॉप्टर में 4 यूक्रेनी नागरिक सवार थे।
- अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमला शुरू किया है।
- अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर मॉरीशस सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी मिलेगी।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
- 24 कैरट सोना :- ₹ 62,520 (10 ग्राम)
- 22 कैरट सोना :- ₹ 57,260 (10 ग्राम)
- चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹71,500 प्रति किलोग्राम
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। शीतलहर और कोहरा का प्रकोप भी देखने को मिला। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर












Click it and Unblock the Notifications