Aaj ke Taja Samachar: देश-दुनिया की बड़ी खबरों से लेकर, पेट्रोल-डीजल और सोने के भाव तक, जानिए हर अपडेट यहां
Aaj ke Taja Samachar: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, खेल-मनोरंजन जगत, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- दुबई में COP28 समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
- राजस्थान के चूरू के सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात जा रहे हैं। यहां वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- दुबई में COP28 समिट जारी है। इस समिट में 167 देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।
- इजराइल और हमास में जंग जारी है। सीजफायर खत्म होने के बाद इजराइल ने भीषण बमबारी की है, जिसमें गाजा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
- हमास ने आरोप लगाया है कि इजराइल और अमेरिका के कारण सीजफायर फेल हुआ है।
- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली है। साइफर मामले को लेकर आज से इमरान खान के खिलाफ ट्रायल चलेगा।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
24 कैरट सोना :- ₹ 62,730 (10 ग्राम)
22 कैरट सोना :- ₹ 57,460 (10 ग्राम)
चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 76,400
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। आनंद विहार में AQI 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 366 दर्ज किया गया है।
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात मिचौंग को लेकर तटीय राज्यों को चेतावनी जारी की है।
- आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications