Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट, स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी, कैसा रहेगा मौसम
Weather update Today: देश के ज्यादात्तर राज्यों में गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।

Weather update Today: दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। दिल्ली में आने वाले दिनों में लू चलने को लेकर दिल्ली सरकार ने स्कूलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली सरकार ने गर्मियों को लेकर तैयारी पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगााया है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत मान्यता प्राप्त दिल्ली के सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दोपहर की पाली के दौरान स्कूलों में ज्यादा छात्र ना हो।
सर्कुलर में कहा गया है कि दिल्ली में गर्मी के मौसम में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, यह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। एनसीआर में गर्मी की वजह से संबंधित बीमारियां भी बढ़ी हैं।
जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
-मौसम विभाग ने कहा है कि गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से हीटवेव सी शुरुआत हो गई है। ऐसा 16 अप्रैल तक चलेगा। वहीं ओडिशा में 13 अप्रैल से हीटवेव की शुरुआत होगी और 15 अप्रैल तक चलेगी।
-उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में हीटवेव भी चलने लगी है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा। हालांकि गाजियाबाद में लू चलने की संभावना नहीं है।
-वहीं लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 15 और 16 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होगी।
-पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 16 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि हरियाणा के कुछ शहरों में भी हीटवेव चल सकती है।
- मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र और मराठवाडा अगले कुछ दिनों में बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।
-वहीं केरल में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है












Click it and Unblock the Notifications