Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बीजापुर में मारे गए 2 नक्सली, मुठभेड़ जारी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: आज सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई है तो वहीं आज देश के कई राज्यों में भारी बरसात होने के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Sep 12, 2025, 11:48 AM IST

बीजापुर में मारे गए 2 नक्सली, मुठभेड़ जारी

बीजापुर में मुठभेड़ जारी है। 2 नक्सली मारे गए। एक .303 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद। तलाशी अभियान जारी है। रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है: बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव
Sep 12, 2025, 11:46 AM IST

राज्यपाल वीके सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ की

राज्यपाल वीके सिंह ने बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना के लिए पीएम मोदी की सराहना की
Sep 12, 2025, 11:05 AM IST

चुनावी घोषणापत्र जारी

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। असम में 40 सदस्यीय बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के चुनाव 22 सितंबर को होंगे।
Sep 12, 2025, 11:05 AM IST

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे राजघाट

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पद की शपथ लेने के बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Sep 12, 2025, 10:51 AM IST

PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर भड़की BJP

'अब गांधी की नहीं, गालियों की कांग्रेस', PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर भड़की BJP
Sep 12, 2025, 10:51 AM IST

अभिनेता आशीष कपूर को मिली जमानत

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कथित बलात्कार मामले में अभिनेता आशीष कपूर को जमानत दे दी
Sep 12, 2025, 10:33 AM IST

कांग्रेस पार्टी सबसे निचले स्तर पर गिर गई है: भाजपा

बिहार कांग्रेस का यह घृणित कृत्य अत्यंत निंदनीय है। यह अक्षम्य है। यह अक्षम्य है। कांग्रेस पार्टी सबसे निचले स्तर पर गिर गई है और कांग्रेस पार्टी का यह विकृत टूलकिट बिहार और हमारे पूरे देश की प्रत्येक माँ, बेटी और बहन का जानबूझकर किया गया अपमान है: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन
Sep 12, 2025, 10:32 AM IST

CP Radhakrishnan ने ली भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ

CP Radhakrishnan ने ली भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ, समारोह में नीले सूट में नजर आए जगदीप धनखड़
Sep 12, 2025, 10:31 AM IST

60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा का बयान

60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा का बड़ा बयान, शिल्पा शेट्टी के पति ने कह दी ऐसी बात
Sep 12, 2025, 10:30 AM IST

गौरोव गोगोई के पाकिस्तान लिंक पर SIT ने सौंपी रिपोर्ट

गौरोव गोगोई के पाकिस्तान लिंक पर SIT ने सौंपी रिपोर्ट, CM सरमा ने कहा- बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश!
Sep 12, 2025, 10:29 AM IST

LIVE: कांग्रेस ने AI वीडियो के जरिए उड़ाया PM की मां मजाक

बिहार कांग्रेस ने एक्स पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करके राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माँ हीराबेन मोदी जैसे किरदार एक नाटकीय, स्वप्न-सी बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। 36 सेकंड की यह क्लिप, जिसे "एआई जनरेटेड" लिखा गया है, ऑनलाइन खूब शेयर की जा रही है और भाजपा इसे बिहार चुनाव से पहले एक निजी हमले के तौर पर देख रही है।
LIVE: कांग्रेस ने AI वीडियो के जरिए उड़ाया PM की मां मजाक
Sep 12, 2025, 10:22 AM IST

प्रफुल्ल कुमार मल्लिक बीजू जनता दल से पार्टी से निकाला

प्रफुल्ल कुमार मल्लिक, पूर्व विधायक कामाख्यानगर, जिला ढेंकनाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से बीजू जनता दल से निलंबित कर दिया गया है।
Sep 12, 2025, 10:10 AM IST

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शपथ समारोह में शामिल

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शीघ्र ही पद की शपथ लेंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। यह समारोह शीघ्र ही शुरू होगा।
Sep 12, 2025, 10:05 AM IST

महाराष्ट्र सदन से रवाना हुए रवाना हुए सी.पी. राधाकृष्णन

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन से रवाना हुए। वह आज सुबह पद की शपथ लेंगे।
Sep 12, 2025, 9:27 AM IST

जितिया कब है?

Jitiya 2025 Kab Hai : जितिया कब है? क्या है नहाय-खाय की तिथि, जानिए सबकुछ यहां
Sep 12, 2025, 9:26 AM IST

आज भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे CP Radhakrishnan

आज भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे CP Radhakrishnan , राहुल गांधी समारोह में नहीं होंगे शामिल
Sep 12, 2025, 9:26 AM IST

उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे सीपी राधाकृष्णन

आज भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे सीपी राधाकृष्णन, धनखढ़ हो सकते हैं समारोह में शामिल
Sep 12, 2025, 9:25 AM IST

ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई

अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी चार्ली किर्क की हत्या के बाद ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+