60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा का बड़ा बयान, शिल्पा शेट्टी के पति ने कह दी ऐसी बात
Raj Kundra and Shilpa Shetty: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही में एक कारोबारी ने उन पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस
इस गंभीर मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिससे वह देश से बाहर नहीं जा सकते। फिलहाल राज कुंद्रा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बात की है।

राज कुंद्रा ने कहा- कभी भी कुछ गलत नहीं किया
अपनी पंजाबी फिल्म 'मेहर' के प्रमोशन के दौरान 'आजतक' से बात करते हुए राज कुंद्रा ने कहा- इंतजार कीजिए और देखते जाइए, क्योंकि यही तो जिंदगी है। हमने कभी भी कुछ गलत नहीं किया और न ही भविष्य में करेंगे। सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आएगी।
राज कुंद्रा के खिलाफ समन जारी
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज कुंद्रा को समन जारी किया है। उन्हें गत 10 सितंबर 2025 को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन राज ने अपने वकील के माध्यम से समय बढ़ाने की अर्जी दी थी। अब उनकी हाजिरी की नई तारीख आगामी 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
दीपक कोठारी ने लगाया ऐसा आरोप
-कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा संचालित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
-हालांकि उनके अनुसार ये निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
राज कुंद्रा की शादी और बिजनेस
-राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ था। उनके माता-पिता लुधियाना के पंजाबी हिंदू हैं। उनके पिता पहले बस कंडक्टर थे, जबकि मां शॉप असिस्टेंट का काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा और काफी सफलता हासिल की।
-ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की है। राज कुंद्रा निवेश की दुनिया में भी सक्रिय हैं और क्रिकेट, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में निवेश कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications