LIVE: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ाई गई

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: राजस्थान के दौसा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें चार बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। तो वहीं देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Aug 13, 2025, 3:23 PM IST

'सोनिया गांधी का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जुड़ा'

'Sonia Gandhi का नाम गैर-कानूनी तरीके से मतदाता सूची में जोड़ा गया', भाजपा का सबूत के साथ कांग्रेस पर हमला
Aug 13, 2025, 3:22 PM IST

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ाई गई

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ाई गई, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला
Aug 13, 2025, 2:35 PM IST

सोनिया गांधी का नाम नागरिक बनने से पहले ही मतदाता सूची में जोड़ दिया गया: भाजपा का बड़ा आरोप
Aug 13, 2025, 2:07 PM IST

'राहुल गांधी के पिता कहते थे, वोटिंग मशीन से चुनाव कराओ'

राहुल गांधी के पिता कहते थे, वोटिंग मशीन से चुनाव कराओ, और राहुल गांधी कहते हैं, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ: अनुराग ठाकुर
Aug 13, 2025, 2:06 PM IST

'ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं'

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं ममता बनर्जी से एक सवाल पूछना चाहता हूँ। 2005 में लोकसभा में उन्होंने दस्तावेज़ फेंके थे जिसमें दावा किया गया था कि मतदाता सूची में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नाम शामिल हैं। अब, जब हम उस गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह बाधाएँ खड़ी कर रही हैं। क्या वह तब झूठ बोल रही थीं या अब झूठ बोल रही हैं?..."
Aug 13, 2025, 2:04 PM IST

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ाई गई

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 8 सितंबर तक बढ़ाई गई, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला
Aug 13, 2025, 1:09 PM IST

यूपी विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पारित

यूपी विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया है लेकिन ये अभी लागू नहीं होगा क्योंकि ये मामला कोर्ट में है।
Aug 13, 2025, 12:56 PM IST

बारामूला में सेना की चौकी पर PAK का हमला नाकाम

Jammu Kashmir: नहीं मान रहा पाकिस्तान! बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चौकी की सुरक्षा में एक जवान शहीद
Aug 13, 2025, 12:56 PM IST

क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा?

क्या है APAAR ID, जिसके बिना नहीं दे पाएंगे CBSE की परीक्षा? कैसे करता है ये काम, समझिए पूरा प्रोसेस
Aug 13, 2025, 12:55 PM IST

'गली गली में शोर है, चुनाव आयोग चोर है'

एसआईआर विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "(वोट चोरी) नारा सुपरहिट हो गया है... एक और नारा भी मशहूर हो जाएगा, 'गली गली में शोर है, चुनाव आयोग चोर है'... यह सिद्ध चोरी है। इसके लिए सबूत की भी जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के दस्तावेज सबूत के तौर पर काम करते हैं... चुनाव आयोग को देश को जवाब देना चाहिए। वे संविधान से ऊपर नहीं हो सकते। उनके कार्यों के कारण देश में एक नया आंदोलन उभर रहा है और यह आंदोलन जेपी (जयप्रकाश नारायण) के आंदोलन से आगे निकल जाएगा।"
Aug 13, 2025, 11:58 AM IST

भारतीय सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान शहीद

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हालांकि, गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया।
Aug 13, 2025, 11:48 AM IST

सुशील कुमार की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की

छत्रसाल स्टेडियम हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की।
Aug 13, 2025, 11:35 AM IST

बीजेपी के इस दिग्गज नेता को हुआ एयर होस्टेस से प्यार

Love Story: बीजेपी के इस नेता को हुआ एयर होस्टेस से प्यार, फ्लाइट उड़ाते-उड़ाते दिल हार बैठा ये दिग्गज
Aug 13, 2025, 11:35 AM IST

8वें वेतन आयोग के बाद किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8th Pay Commission: लेवल 1 से 10 तक, 8वें वेतन आयोग के बाद किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां देखें पूरी डिटेल
Aug 13, 2025, 11:34 AM IST

राशिद खान ने किया धोनी को कॉपी, हेलिकॉप्टर शॉट वायरल

राशिद खान ने किया धोनी को कॉपी, हेलिकॉप्टर शॉट से जड़ा दनदनाता हुआ छक्का, वीडियो वायरल
Aug 13, 2025, 10:29 AM IST

कोराटागेरे में एक दंत चिकित्सक ने अपनी सास को टुकड़ों में काटा

कर्नाटक के तुमकुरु के कोराटागेरे में एक दंत चिकित्सक ने अपने दो साथियों की मदद से अपनी सास की हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़ों में काट दि
Aug 13, 2025, 9:14 AM IST

स्कूली छात्रों के साथ सीएम योगी ने ली सेल्फी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा स्कूली छात्रों के साथ सेल्फी लेते हुए।
Aug 13, 2025, 9:13 AM IST

अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने #हरघरतिरंगा अभियान के तहत दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
Aug 13, 2025, 9:12 AM IST

'हरिजन' शब्द का प्रयोग न करें

ओडिशा सरकार के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सभी विभागों, सार्वजनिक संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी आधिकारिक पत्र-व्यवहार या दस्तावेज़ में 'हरिजन' शब्द का प्रयोग न करें। विभाग ने केवल अंग्रेजी में संवैधानिक शब्द 'अनुसूचित जाति' और संविधान के अनुसार ओड़िया में उसके उचित अनुवाद का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+