Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8th Pay Commission: लेवल 1 से 10 तक, 8वें वेतन आयोग के बाद किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां देखें पूरी डिटेल

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, यह अगले साल लागू होने की उम्मीद है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव होगा।

फिलहाल, 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी स्ट्रक्चर 2016 से लागू है। अब 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन वृद्धि का हिसाब 'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) पर होगा, जो मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नई सैलरी तय करता है।

8th pay commission latest update

फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर (गुणक) है, जो बेसिक सैलरी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिसके कारण लेवल 1 के कर्मचारियों का बेसिक पे ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था।

हालांकि कुल सैलरी में डीए (Dearness Allowance), HRA (House Rent Allowance) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्ते भी शामिल होते हैं। 7वें वेतन आयोग के बाद लेवल 1 का कुल पैकेज करीब ₹36,020 था।

फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ सकता है, जिससे लेवल 1 का बेसिक पे ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही सभी 10 लेवल्स में सैलरी और पेंशन में वृद्धि होगी।

8वें वेतन आयोग के बाद किसकी कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

लेवल वर्तमान बेसिक पे (₹) अनुमानित नया बेसिक पे (₹) बढ़ोतरी (₹) उदाहरण पद/वर्ग
1 18,000 51,480 33,480 चपरासी, अटेंडेंट्स, सपोर्ट स्टाफ
2 19,900 56,914 37,014 लोअर डिविजन क्लर्क्स (LDC)
3 21,700 62,062 40,362 कांस्टेबल, स्किल्ड स्टाफ
4 25,500 72,930 47,430 ग्रेड डी स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क
5 29,200 83,512 54,312 सीनियर क्लर्क, तकनीकी स्टाफ
6 35,400 1,01,244 65,844 इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर
7 44,900 1,28,414 83,514 सुपरिंटेंडेंट, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर
8 47,600 1,36,136 88,536 सीनियर सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर
9 53,100 1,51,866 98,766 डीएसपी, अकाउंट ऑफिसर
10 56,100 1,60,446 1,04,346 ग्रुप A अधिकारी, सिविल सेवा एंट्री लेवल

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी न केवल बेसिक पे में होगी बल्कि पेंशन और अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। फिटमेंट फैक्टर के अनुसार यह वृद्धि तय होगी, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+