Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, गिरा तापमान, बढ़ेगी सर्दी, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब ठंडक का असर दिखने लगा है, 21 नवंबर 2025 को देश के कई हिस्सों के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जहां एक ओर नॉर्थ इंडिया में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर साउथ इंडिया में बारिश ने कहर बरपाया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए सामान्य से कम तापमान और सुबह-शाम कोहरे की चेतावनी जारी की है।
बीते 24 घंटों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनो में ये और कम होगा। शुक्ववार को दिल्ली-NCR में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है।

यहां अधिकतम तापमान आज 23-24°C और न्यूनतम 10-12°C रहने का अनुमान है। तो वहीं दिल्ली AQI में कोई सुधार नहीं है ये शुक्रवार को भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -441 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -475 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -459 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -481 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 483AQI
हरियाणा और पंजाब में भी शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं, विशेषकर सुबह के समय दृश्यता भी आज कम देखी गई, जो कि फिलहाल दिन चढ़ने के बाद गायब हो गई है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर क्षेत्रों में रातें ठंडी होती जा रही हैं और तापमान लगातार गिर रहा है।
हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं शुक्रवार को कश्मीर घाटी में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। हिमाचल के ऊपरी इलाकों-कुल्लू, मनाली, किन्नौर में आज स्नोफॉल हो सकता है तो वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ में भी हल्की बर्फ गिर सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्की ठंडक महसूस होगी।
आंधी-पानी और बिजली गरजने की आशंका (Aaj Ka Mausam)
तो वही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है। इस दौरान आंधी-पानी और बिजली गरजने की भी संभावना बनी हुई है।
चेन्नई में ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
चेन्नई और तिरुचिरापल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications