Aaj Ka Mausam: 3 राज्यों में बिगड़ा मौसम, 5 दिनों के लिए Orange Alert, क्या है दिल्ली का हाल?

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब ठंडक का असर दिखने लगा है, लोगों को अब सुबह-शाम बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज तीन राज्यों में 20, 21, 22, 23 और 24 नवंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, ये राज्य हैं केरल, आंध्रा, कर्नाटक।

केरल में तो बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है और कई जगहों पर इसलिए ही स्कूल-कॉलेज बंद भी हैं। आज भी यहां orange alert जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्रप्रदेश में 20-24 नवंबर के दौरान राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

तमिलनाडु में भी 20, 21, 22, 23 और 24 नवंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाओं और बिजली गरजने की संभावना है। मछुआरों से भी कहा गया है कि वो इन दिनों समुद्र में जाने से बचे।

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में कोहरा (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में लोगों को सुबह कोहरे का सामना करना पड़ा लेकिन आने वाले दिनों में ये और बढ़ेगा। आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

दिल्ली में सर्दी बढ़ी, प्रदूषण चरम पर

अगर दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह ठंडक के साथ हुई है और प्रदूषण चरम पर है, आज यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -447 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -479 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -449 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -471 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 489 AQI

सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ेगी (Aaj Ka Mausam)

24 नवंबर को राजस्थान और दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी कई जिलों में अगले 5 दिन में तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+