School Leave today: इस राज्य में भारी बारिश की आशंका, क्या बंद है आज स्कूल?
School Leave today: उत्तर भारत में जहां सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है तो वहीं दक्षिण भारत में आंधी-तूफान की आशंका बनीं हुई है, बीते दो दिनों से यहां पर बारिश हो रही है तो वहीं आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक यहां पर भारी बरसात की आशंका है, जिसके पीछे कारण बंगाल की खड़ी में बना एक लो प्रेशर एरिया है, जो कि तूफान में तब्दील हो चुका है।
जिसके कारण चेन्नई, तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से, सोमवार -मंगलवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

चेन्नई के अलावा, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और दक्षिणी तमिलनाडु के जिलों में भी सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की गई थी।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना (School Leave)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें अभिभावक
अब जबकि बारिश जारी है, अभिभावक और छात्र यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या बुधवार, 19 नवंबर, 2025 को भी स्कूल बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर आज स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें।
21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की संभावना (School Leave)
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 20 नवंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। 21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 23 नवंबर को मध्यम बारिश का अनुमान है। देश के अन्य राज्यों में फिलहाल स्कूल खुले हैं क्योंकि वहां ऐसी कोई विषम मौसमी स्थिति नहीं है।

पुडुचेरी और कराईकल में भी मौसम खराब
इसके अतिरिक्त, पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 18 नवंबर को बंद रहे और यदि बारिश जारी रहती है तो बुधवार को भी बंद रह सकते हैं लेकिन इसके लिए अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है।
अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
इस बीच, सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) ने कक्षा 10, 11 और 12 की अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 10 से 23 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित होंगी।कक्षा 10 और 12 की अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी, जबकि कक्षा 11 की परीक्षाएं दोपहर की पाली में निर्धारित की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications