Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, अलर्ट जारी, क्या है दिल्ली का हाल? IMD का अपडेट डराने वाला
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों से मानसून विदा हो चुका है लेकिन साउथ और पूर्वोत्तर में अभी भी इसका असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क ही रहने वाला है, बारिश के दूर-दर तक कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं और आने वाले दिनों में अब यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिवाली के बाद ही क्षेत्र में ठंड बढ़ने की संभावना है, क्योंकि तब तक कोई बारिश अपेक्षित नहीं है।सुबह 6 बजे यहां पर AQI 131 है, जो कि पिछले दिनों के मुताबिक थोड़ा बढ़ा हुआ है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -99 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -101 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -103 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -89 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 131 एक्यूआई
आईएमडी के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी, इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है।
दक्षिण के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं दक्षिण में अगले तीन-चार दिनों में मौसम का मिजाज काफी खराब रहने वाला है। कई क्षेत्रों में आंधी-पानी की आशंका है। 14 से 18 अक्टूबर तक केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
केरल-तमिलनाडु में रहेगा मौसम खराब (Aaj Ka Mausam)
14 अक्टूबर को यनम, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। 14 से 16 अक्टूबर के बीच केरल और माहे, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में बिजली गिरने और तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा तक) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी है।

यहां से हो गई मानसून की विदाई (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान में भी हल्की-फुल्की बारिश होने की आशंका है, हालांकि यहां से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब यहां पर तापमान में गिरावट होगी और जल्द यहां पर सर्दी की दस्तक होगी।












Click it and Unblock the Notifications