Aaj Ka Mausam: कश्मीर में बर्फबारी तो कन्याकुमारी में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी

Aaj Ka Mausam: पल-पल बदलते मौसम ने लोगों को तंग किया हुआ है, कहीं बारिश तो कहीं सर्द मौसम ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। मैदानी इलाकों में तो पारे में गिरावट जारी है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और दक्षिण भारत में जमकर बादल बरस रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और स्नो-फॉल होने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तेजी से तापमान में गिरावट आएगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन | वनइंडिया हिंदी |*News
     Aaj Ka Mausam

    आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो अभी ही पारा शून्य के नीचे पहुंच गया है तो वहीं सड़कों पर भी बर्फ जम गई है। मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन-सिरमौर के लिए आज भी बारिश का अलर्ट जारी है। जबकि अगले 24 घंटों में पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के तापमान में तेजी गिरावट देखी जाएगी और सुबह और शाम कंपकंपी भी महसूस की जाएगी।

     Aaj Ka Mausam

    तो वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण अब सर्दी पड़ रही है और आने वाले दिनों में ये बदलाव और तेजी से होगा। अगले 24 घंटों में हरियाणा में सुबह और शाम को जहां ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है वहीं रात में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

     Aaj Ka Mausam

    जबकि साउथ में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं मछुआरों को अगले दो से तीन दिन समुद्र में जाने से रोका गया है। कन्याकुमारी, कल्लाकुरिची, कांचीपुरम, नागपट्टिनम और चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

     Aaj Ka Mausam

    मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु की बारिश के चलते कर्नाटक और आंध्रा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। असम और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि तेलंगाना, रायलसीमा में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+