Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में यमुना उफान पर, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे भारत में इस वक्त जमकर सावन बरस रहा है। भारी बारिश के कारण हिमाचल, उत्तराखंड में तो भारी तबाही हुई है तो वहीं दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिसके बाद एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी में गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए अलर्ट जारी है। उसका कहना है कि शुक्रवार को राजधानी में भारी बरसात होगी और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

Aaj Ka Mausam

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सरकारी एजेंसियों ने यमुना नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है क्योंकि नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 204.5 मीटर के डेंजर लाइन को क्रॉस कर गया है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान

8 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 122 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -75 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 122 एक्यूआई

हिमाचल में भारी बारिश की आशंका

हिमाचल के कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला में आज तेज बारिश की आशंका है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में 12 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, इसके लिए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में जमकर बरसात होगी

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले में जमकर बरसात होगी, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+