Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में अब कोहरे करेगा तंग, बढ़ेगी ठंड, कहीं बारिश करेगी परेशान, जानें दिल्ली का हाल
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, अब आप बिना शॉल और जैकट के बाहर नहीं निकल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सोमवार को भी कई राज्यों में तापमान में कमी आने की बात कही है और कहा है कि आने वाले दिनों में अब लोगों को शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि उसने आज से पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर की आशंका भी जताई है, उसके मुताबिक आज से लेकर आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होगा।

एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज भी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तो बर्फबारी की आशंका है, जिससे सर्दी बढ़ेगी, तो वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा, बारिश के आसार दूर-दूर तक नहीं हैं और सुबह-शाम धुंध भी देखने को मिलेगी।
दिल्ली में AQI आज भी काफी खराब (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर बना रहेगा। जबकि AQI आज भी काफी खराब है, जो कि अच्छे आसार नहीं है,ये अभी भी 348 तक चल रहा है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -348 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली 328 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -325 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -355 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 389 एक्यूआई
महाराष्ट्र में भी आज मौसम ड्राई है (Aaj Ka Mausam)
हरियाणा और यूपी में भी मौसम ने करवट ली है, यहां भी न्यूनतम तापमान में कमी आई है और सिहरन आई है और अब यहां भी कंबल-रजाई निकालने का टाइम आ गया है।महाराष्ट्र में भी आज मौसम ड्राई है लेकिन अरुणाचल असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
सभी को अलर्ट रहने की जरूरत (Aaj Ka Mausam)
जबकि यूपी के कई जिलों जैसे प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में आज शाम को हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, इसलिए सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है खासकर के गाड़ी चलाते वक्त।
कर्नाटक, तमिलनाडु में आज भी रेन अलर्ट जारी
तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में आज भी रेन अलर्ट जारी है औरजम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert है, यहां बर्फबारी भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications