Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी सर्दी लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जिससे कि तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी।
आईएमडी ने कहा कि आने वाले दिनों में अब राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा , यूपी में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा।

अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो रविवार को यहां पर मौसम साफ और शुष्क रहेगा, दिन के वक्त चटक धूप निकलेगी तो वहीं राजधानी में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर बना रहेगा तो वहीं दिल्ली की आबोहवा एक बार फिर से खराब हो गई है, जो कि एक चिंता का विषय है।
दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 407 दर्ज किया गया
आज सुबह दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 407 दर्ज किया गया है, जो कि बेहह ही खतरनाक है इसलिए सभी को घर के बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -407 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -361 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -415 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -403 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 420 AQI
घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक करें (Aaj Ka Mausam)
हरियाणा, पंजाब, बिहार और राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और सुबह शाम यहां हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी येलो अलर्ट जारी है, लोगों को बारिश का सामना कर पड़ सकता है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी आज मौसम ड्राई रहेगा, अच्छी धूप निकलेगी तो वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में आज भी येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications