Aaj Ka Mausam: यूपी से कश्मीर तक मौसम रहेगा खराब, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी भारी बरसात के आसार हैं, जिसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बरसात होने की आशंका है, इसके लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 29 अगस्त को पूरे दिन बारिश होती रहेगी इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
छतरपुर, वसंत विहार, द्वारका, वसंत कुंज में तेज बरसात हो सकती है। मालूम हो कि पिछले 2-3 दिनों से यहां पर बरसात हो रही है, जिसके कारण दिल्लीवालों को उमस और तपन से राहत मिली हुई है।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है, इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 115 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 115 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में आज भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
जम्मू, कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, श्रीनगर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
यूपी में होगी मध्यम से तेज बरसात (Aaj Ka Mausam)
गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, ककासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर में में मूसलाधार बारिश के आसार , अलर्ट जारी किया गया हैय़
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह में भारी बरसात हो सकती है।
कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में में हल्की बरसात के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications